Hardoi News: ग्रामीण खेल में युवाओं ने दिखाया दम। 

खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता विकासखंड बिलग्राम के दीनानाथ विद्यापीठ इंटर कॉलेज में आयोजित की गई इसमें वॉलीबॉल...

By INA News Desk
Nov 9, 2024 - 18:08
41 Views
Hardoi News: ग्रामीण खेल में युवाओं ने दिखाया दम। 


हरदोई। युवा कल्याण विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता विकासखंड बिलग्राम के दीनानाथ विद्यापीठ इंटर कॉलेज में आयोजित की गई इसमें वॉलीबॉल कबड्डी एथलेटिक्स आदि विधाओं में खेल कराया गया जिसमें जूनियर  बालक 100 मीटर दौड़ में अजीत कुमार प्रथम सुमित कुमार द्वितीय व विश्व प्रताप तृतीय रहे 100 मी जूनियर बालिका में उपासना प्रथम शिवानी द्वितीय व शालिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कबड्डी बालिका वर्ग जूनियर इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांति सिंह पूर्व एमएलसी पत्नी सांसद एसपी सिंह थी मुख्य अतिथि को बलिराम राजपूत प्रधानाचार्य दीनानाथ विद्यापीठ इंटर कॉलेज के द्वारा सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने सोलर प्लांट की स्थापना के लिए किया संवाद- और कहा इससे पर्यावरण संरक्षण होगा व बिजली की होगी बचत।

मुख्य अतिथि द्वारा युवाओं का उत्साहवर्धन एवं  खेल के लिए जागरूक होने का संदेश दिया गया ब्लाक स्तरीय प्रथम विजेता जिले पर प्रतिभाग करेंगे कार्यक्रम को सफल बनाने में दीनानाथ विद्यापीठ इंटर कॉलेज नीभपुर, त्स् इंटर कॉलेज, मिथिलेश कुमारी बालिका उत्तर माध्यमिक विद्यालय, सम्राट अशोक पब्लिक स्कूल, दयानंद पब्लिक स्कूल के समस्त ने सहयोग किया। कार्यक्रम का सफल संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजगोपाल मौर्य के द्वारा किया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow