Hardoi News: 99.5 प्रतिशत के साथ JRF परीक्षा में चयनित हुई शिक्षक पिता की बेटी, लगा बधाइयों का तांता। 

बेटियों को अभिशाप मानने वाले लोगों के मुंह पर गांव की बेटी ने करारा तमाचा मारा है। शिक्षा (Education) के दम पर क्षेत्र में अपनी पहचान...

By INA News Desk
Feb 26, 2025 - 20:58
170 Views
Hardoi News: 99.5 प्रतिशत के साथ JRF परीक्षा में चयनित हुई शिक्षक पिता की बेटी, लगा बधाइयों का तांता। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी सांडी/अरवल

उमरौली जैतपुर /अरवल। बेटियों को अभिशाप मानने वाले लोगों के मुंह पर गांव की बेटी ने करारा तमाचा मारा है। शिक्षा के दम पर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले ग्राम उमरौली जैतपुर निवासी शिक्षक अवधेश त्रिपाठी की तीन पुत्री में तीसरे नंबर की वर्षा त्रिपाठी ने यूजीसी नेट परीक्षा में 230 अंक प्राप्त कर 99.5 परसेंट के साथ जेआरएफ में चयनित हुई है।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने साइबर क्राइम को लेकर दिए सुझाव।

आपको बता दें की सबसे बड़ी बहन गांव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है वहीं पिता जनता इंटर कॉलेज पुरसौली मैं अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। मां सुनीता त्रिपाठी एक गृहिणी हैं और दूसरे नंबर की बहन रिचा त्रिपाठी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। परीक्षा में चयन की सूचना मिलते ही परिवार सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाइयों का सिलसिला जारी हो गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow