Hardoi News: प्राथमिक विद्यालयों में चलाया जा रहा टिटनेस डिप्थीरिया का टीकाकरण अभियान, 10 से 16 वर्ष के बच्चों को मिल रहा लाभ। 

प्रदेश सरकार द्वारा आम जन के लिए तमाम स्वास्थ्य संबंधी कल्याणकारी योजना चलाई जा रही हैं, जिसका प्रत्यक्ष एवं परोक्ष दोनों रूप से जनता को मिल ....

Apr 24, 2025 - 12:59
37 Views
Hardoi News: प्राथमिक विद्यालयों में चलाया जा रहा टिटनेस डिप्थीरिया का टीकाकरण अभियान, 10 से 16 वर्ष के बच्चों को मिल रहा लाभ। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

मंसूरपुर/ कबीराखेड़ा। प्रदेश सरकार द्वारा आम जन के लिए तमाम स्वास्थ्य संबंधी कल्याणकारी योजना चलाई जा रही हैं, जिसका प्रत्यक्ष एवं परोक्ष दोनों रूप से जनता को मिल रहा है। इसी क्रम में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में टिटनेस डेफ्थीरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।

Also Read- Pahalgam Attack Update: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जम्मू जाने वाली ट्रेनों के पांच हजार यात्रियों ने रद्द कराया टिकट।

प्राथमिक विद्यालय जसमई मंसूरपुर में जहां एएनएम रोली देवी एवं आशा सरोजनी त्रिवेदी द्वारा टीकाकरण कार्य किया गया वहीं कबीराखेड़ा में यह जिम्मेदारी एएनएम रानी यादव द्वारा संभाली गई। इस टीकाकरण अभियान में 10 से 16 वर्ष तक के बच्चों को टिटनेस से बचाव के लिए टीके लगाए गए और संबंधित सावधानियां को बरतने के लिए परामर्श भी दिया गया। इस मौके पर प्रधान अध्यापक राधा रमन मिश्रा, सहायक अध्यापक हार्दिक शुक्ला एवं अध्यापक बृजेश तिवारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow