Viral News: लड़के ने लगाया गजब का दिमाग, महाकुंभ में मोबाइल चार्ज कर कमाये रुपए। 

वीडियो बनाने वाला शख्स उनकी तरफ कैमरा करते हुए और उन्हें रिकॉर्ड करते हुए कहता है, 'महाकुंभ (Mahakumbh) में ये लड़का एक घंटे का...

Mar 8, 2025 - 17:12
96 Views
Viral News: लड़के ने लगाया गजब का दिमाग, महाकुंभ में मोबाइल चार्ज कर कमाये रुपए। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़का महाकुंभ में लोगों के मोबाइल चार्ज कर 1 घंटे में ₹1000 कमाने का काम कर रहा है। वहीं लड़के ने मालामाल होने के लिए गजब का तरीका ढूंढ निकाला।

  • 1 घंटे में लड़का छाप रहा हजार रुपए

अगर किसी को मालामाल होना है तो उसके लिए अच्छे से दिमाग लगाना होता है। जहां अपने अच्छे से दिमाग लगाया वही आप मालामाल होने लगते हैं। कुछ लोग तो अपने दिमाग लगाकर कंगाल हो जाते हैं तो कुछ लोग अपने दिमाग का अच्छा इस्तेमाल करते हैं और लखपति तक बन जाते हैं। ऐसा ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया है कि एक जगह पर फोन को चार्ज करने के लिए बोर्ड लगाए हुआ है और कई लोग बैठकर अपने फोन का चार्ज भी कर रहे हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स उनकी तरफ कैमरा करते हुए और उन्हें रिकॉर्ड करते हुए कहता है, 'महाकुंभ में ये लड़का एक घंटे का 1 हजार रुपये कमा रहा है, बिना किसी लागत के। ये एक साथ 20 फोन लगाता है यहां पर एक घंटे के लिए और उनसे 50 रुपये लेता है तो एक घंटे का एक हजार रुपये फिक्स है। कोई रिस्क नहीं है, बिजली फ्री है। बिंदास होकर लोगों के मोबाइल चार्ज करता है और उसके बदले में रुपए वसूलता है।

Also Read- Viral News: खेलते-खेलते 4 साल के बच्चे के सिर में फंस गया बर्तन, फिर डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को malaram_yadav_alampur01 नाम से इंस्टाग्राम की आईडी पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है 'महाकुंभ में कमाए एक दिन में लाखों।' इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं तो वही 7 लाख से ज्यादा लोगों ने इस पर लाइक किए हैं। इसी के साथ कई यूजर्स इस पर कमेंट भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा भाई झूठ मत बोलो, कोई पैसे लेता नहीं, हमने करवाया है, कुछ पैसा नहीं लेता। दूसरे यूजर ने लिखा फ्री का है, कोई पैसा नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा सब फ्री है, बेवकूफ मत बना। चौथे यूजर ने लिखा फेक न्यूज। पांचवे यूजर ने लिखा फ्री में है भाई फ्री में है। छठवें ने लिखा गजब का लगाया दिमाग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow