Hardoi News: दबंगों ने मारपीट कर परिवार को किया घायल, मुकदमा दर्ज। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हुल्लापुरवा मजरा भदार निवासी छोटेलाल पुत्र लवकुश द्वारा थाना हरपालपुर पर दिए गए प्रार्थना पत्र के...

Apr 21, 2025 - 11:17
57 Views
Hardoi News: दबंगों ने मारपीट कर परिवार को किया घायल, मुकदमा दर्ज। 

 रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

हरपालपुर / हरदोई। घर के बाहर बैठे परिवार के सदस्यों के साथ दबंगों ने गाली गलौज कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया, जिस पर थाना पुलिस द्वारा दबंग के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का कार्य किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हुल्लापुरवा मजरा भदार निवासी छोटेलाल पुत्र लवकुश द्वारा थाना हरपालपुर पर दिए गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि वह अपनी पत्नी पुष्पा तथा भाई बृजेश के साथ रात लगभग 10:30 बजे अपने घर के बाहर बैठे थे।

Also Read- Lucknow News: योगी सरकार ने उठाया पारदर्शिता की ओर बड़ा कदम- 61 लाख लाभार्थियों का होगा पुनः सत्यापन।

तभी इसी गांव निवासी रामबाबू ,परमाई लाल अनिल, एवं राम सिंह इन लोगों के पास आकर गाली गलौज करने लगे, जिसका परिवार द्वारा विरोध किया गया। इसके बाद दबंगों द्वारा लाठी डंडों से इन लोगों पर हमला कर दिया गया, जिससे सभी लोगों के गंभीर चोटे आईं। सभी लोगों द्वारा तुरंत थाना हरपालपुर को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस द्वारा डाक्टरी परीक्षण के लिए सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष हरपालपुर बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow