Hardoi News: फॉर्मर रजिस्ट्री की संख्या में जनपद प्रदेश में दूसरे स्थान पर। 

जिलाधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। कार्य में....

Jan 9, 2025 - 17:51
53 Views
Hardoi News: फॉर्मर रजिस्ट्री की संख्या में जनपद प्रदेश में दूसरे स्थान पर। 

हरदोई। नये वर्ष की शुरुआत में जब से फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मोर्चा संभाला है तब से इस कार्य में एक अभूतपूर्व तेजी देखी गयी। दैनिक प्रगति की बात की जाये तो नये वर्ष के पहले दिन से ही जनपद लगातार प्रथम स्थान पर रहा है। फॉर्मर रजिस्ट्री की कुल संख्या के मामले में जनपद अब प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुँच गया है।

Also Read- Hardoi News: सड़क दुर्घटनाओ के सम्बन्ध मे किया गया जागरूक।

इसके लिए एक ओर जहाँ किसानों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। कार्य में लगे कर्मचारियों में लगातार जोश भरने का कार्य भी किया जा रहा है। सरकारी कर्मचारियों के साथ ही कॉमन सर्विस सेंटरों के संचालक भी लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाये तथा लापरवाह कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow