जिलाधिकारी ने की राजस्व विभागों की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में राजस्व से सम्बंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा बैठक...

Jul 22, 2025 - 17:25
45 Views
जिलाधिकारी ने की राजस्व विभागों की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा। 
जिलाधिकारी ने की राजस्व विभागों की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में राजस्व से सम्बंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि डैशबोर्ड पर प्रगति की नियमित समीक्षा की जाये। डाटा फीडिंग का कार्य ससमय कराया जाये। राजस्व वादों का निस्तारण तेजी से कराया जाये।

अधिक पुराने वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाये। लक्ष्य के अनुरूप कृषि व मत्स्यपालन पट्टे करवाये जाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ट्रांसजेन्डर समुदाय के कल्याण हेतु महत्वपूर्ण बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow