सीएम ने बाजपुर वासियों को बाढ़ से बचने के लिए 3 करोड़ की धनराशि स्वीकृत - राजेश कुमार

Bazpur News: विधानसभा बाजपुर एवं जिला प्रभारी भाजपा नैनीताल पूर्व राज्य मंत्री राजेश कुमार ने कहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी घोषणा...

By INA News Desk
Jul 22, 2025 - 17:41
106 Views
सीएम ने बाजपुर वासियों को बाढ़ से बचने के लिए 3 करोड़ की धनराशि स्वीकृत - राजेश कुमार
सीएम ने बाजपुर वासियों को बाढ़ से बचने के लिए 3 करोड़ की धनराशि स्वीकृत - राजेश कुमार

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: विधानसभा बाजपुर एवं जिला प्रभारी भाजपा नैनीताल पूर्व राज्य मंत्री राजेश कुमार ने कहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी घोषणा के क्रम में बाजपुर क्षेत्र वासियों को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए अपने किए गए वादे को आज पूरा किया है। बाजपुर से बैरिया मार्ग इंदिरा कॉलोनी निकट स्थित लेबड़ा पुल बरसात के समय में पानी की निकासी छोटा होने के कारण नहीं हो पाती थी।

ओवरफ्लो होने के कारण बाजपुर शहर में पानी आ जाता था साथ ही लेबडा नदी के जल प्रवाह की निकासी को सड़क से भी 1 फीट नीचे आ चुके चकरपुर गांव को पार करके जो पल था उसके भी निर्माण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वित्तीय स्वीकृति दी गई है। यह लगभग तीन करोड़ है आज मुख्यमंत्री से वार्ता के क्रम में राजेश कुमार ने बाजपुर क्षेत्र वासियों की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।और कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिनकी सोच दूरगामी है वह समस्याओं को पालते नहीं है समाप्त करते हैं।

Also Read- उत्तराखंड में बिजली संकट- 9 हाइड्रो पावर हाउस ठप, बारिश और गाद ने बढ़ाई मुश्किलें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow