Hardoi News: साहब से मिलकर बुजुर्ग सुंदरी हुई गद गद- कहा मेरा आना हुआ सफल, जिलाधिकारी को दी दुवाएं। 

वृद्धा ने बताया कि पिछले 7 महीनों से उनको दिव्यांग पेंशन (disabled pension) नहीं प्राप्त हुई है। किसान सम्मान निधि क़ी धनराशि...

By INA News Desk
Feb 18, 2025 - 14:17
2,021 Views
Hardoi News: साहब से मिलकर बुजुर्ग सुंदरी हुई गद गद- कहा मेरा आना हुआ सफल, जिलाधिकारी को दी दुवाएं। 
Advertisement
Advertisement

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान उस समय एक भावुक माहौल पैदा हो गया जब एक वृद्धा सुंदरी पत्नी स्वर्गीय जगदीश, ग्राम बरौली, विकास खण्ड टड़ियावां जिलाधिकारी (District Magistrate) के समक्ष पहुँची। वृद्धा ने बताया कि पिछले 7 महीनों से उनको दिव्यांग पेंशन नहीं प्राप्त हुई है। किसान सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi) क़ी धनराशि भी उनको प्राप्त नहीं हो रही है। उनका अंत्योदय राशन कार्ड खो जाने के कारण उनको राशन भी 3 साल से नहीं मिल रहा है। 

जिलाधिकारी ने तत्काल दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को बुलाया तथा निर्देश दिए कि सुंदरी की दिव्यांग पेंशन तत्काल जारी की जाये। पूर्ति निरीक्षक उन्होंने को निर्देश दिए कि तत्काल उनका नया राशन कार्ड जारी किया जाये। जिला कृषि अधिकारी को उन्होंने किसान सम्मान निधि की औपचारिकतायें पूर्ण करने के निर्देश दिए। वृद्धा सुंदरी हाथों के सहारे खिसकते हुए आज कलेक्ट्रेट पहुँची।

Also Read- Hardoi News: बहू ने अपने ही आभूषण-नगदी चोरी की साजिश रची, पुलिस ने भाई व 2 अन्य महिलाओं सहित 4 को पकड़ा

दूर से उनको आता देख कलेक्ट्रेट के एक कर्मचारी ने ट्राईसाईकिल से कलेक्ट्रेट कक्ष तक पहुँचाया। लेकिन आज उनका कलेक्ट्रेट आना सफल हो गया। जिलाधिकारी को दुवाएं देते हुए वह कलेक्ट्रेट से रवाना हुईं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement