Hardoi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने बीते 11 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं- शंकर लाल लोधी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया...

By INA News Desk
Jun 11, 2025 - 19:33
49 Views
Hardoi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने बीते 11 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं- शंकर लाल लोधी

(अम्बरीष कुमार सक्सेना) 
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने कहा कि वर्ष 2014 से प्रारंभ हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने बीते 11 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनमें अनुच्छेद 370 की समाप्ति, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक पर कानून, जनधन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी अनेक योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि भारत आज आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर चलता हुआ, दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देने वाला राष्ट्र बन चुका है। आर्थिक मोर्चे पर देश ने वैश्विक मंच पर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का मुकाम हासिल किया है।

2014 में शुरू की गई मेक इन इंडिया पहल भारत के राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम रही है। इस पहल की कल्पना ऐसे समय में की गई, जब भारत के आर्थिक विकास में तेजी से गिरावट आई थी और देश को अपने विकास पथ को बनाए रखने में गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। इस पृष्ठभूमि में, “मेक इन इंडिया” को भारत को डिजाइन और विनिर्माण के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में बदलने के लिए डिजाइन किया गया था। इसके मुख्य उद्देश्य निवेश को सुविधाजनक बनाना, नवाचार को प्रोत्साहित करना और विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करना था।

इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय के अनुसार, 2014-15 में भारत में बिकने वाले सिर्फ़ 26% मोबाइल फ़ोन भारत में बने थे, बाकी आयात किए जा रहे थे। गौरतलब है कि आज भारत में बिकने वाले 99.2% मोबाइल भारत में बनते हैं। 

सांसद जयप्रकाश रावत ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल आर्थिक और तकनीकी में प्रगति की है, बल्कि अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को पुन: स्थापित किया है। योग और आयुर्वेद को वैश्विक मंच पर सम्मान मिला और भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा आज विश्व को दिशा दिखा रही है।  आत्मनिर्भर भारत का उनका नारा केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत के हर नागरिक के लिए एक प्रेरणा है।  

विधायक आशीष सिंह ने कहा कि भारत के स्वर्णिम पथ की यात्रा 2014 में शुरू हुई, पीएम नरेंद्र मोदी ने सशक्त नेतृत्व देकर राष्ट्र के समावेशी विकास पर विशेष जोर दिया। इसलिए उन्होंने गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर ध्यान केंद्रीत किया। 
जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन कहा कि 2014 में पद संभालने के बाद से पीएम नरेंद्र मोदी जी देश के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार रहे हैं। उन्होंने कई कड़े फैसले लिये और तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त कर दिया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसले लिए जो पहले कभी नहीं हुए।  यह वह कालखंड है, जब देश ने युगपुरुष मोदी जी के कुशल, दूरदर्शी और जन-समर्पित नेतृत्व में विकास, समावेशन और आत्मनिर्भरता की नई गाथा लिखी है। 

अभियान प्रमुख जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि 1947 में आजादी के समय भारत दुनिया की 15 वें नंबर की अर्थव्यवस्था वाला देश था। अटलजी की गठबंधन वाली सरकार ने अपने स्तर पर अर्थव्यवस्था में सुधार के प्रयास किए। संचालन कार्यक्रम प्रमुख प्रीतेश दीक्षित ने किया।

Also Read- Hardoi News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओ को किया गया जागरूक।

प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री राजीव रंजन मिश्र राम बहादुर सिंह रामकिशोर गुप्ता गुड्डू डॉ सुरेश अग्निहोत्री डॉ अजय सिंह डॉक्टर प्रत्युष पटेल एडवोकेट त्रिलोकी सिंह गौर सत्येंद्र सिंह  पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय अवस्थी  आदर्श दीपक मिश्र सुहाना जैन दीपा विश्वास जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री संजय सिंह गुड्डू जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा सत्येंद्र कुमार सिंह राजपूत  अभिषेक श्रीवास्तव , अनुराग श्रीवास्तव  आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement