Hardoi News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओ को किया गया जागरूक। 

महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के शिवथाना, हुसेपुर, अल्हादादपुर...

By INA News Desk
Jun 11, 2025 - 19:25
59 Views
Hardoi News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओ को किया गया जागरूक। 

हरदोई(अम्बरीष कुमार सक्सेना) 
महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के शिवथाना, हुसेपुर, अल्हादादपुर मे बुधवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें महिलाओ को महिला पुलिस कर्मियों ने जागरूक किया।

महिला सिपाही विनीता ममता सिंह,पुष्पा यादव, पुनीता ने कहा कि मुश्किल में छात्राएं हेल्पलाइन नंबर डायल करें, मदद जरूर मिलेगी।महिला सिपाही विनीता ममता सिंह,पुष्पा यादव, पुनीता ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 , 1076 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दें। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Also Read- Hardoi News: महिला सशक्तिकरण शिविर के सप्तम दिवस का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न।

थाने पर महिला हेल्प डेस्क है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। इस दौरान एसआई रितेश चौहान, एसआई देवेश, सिपाही अश्वनी,कृष्णचंद्र,शुभम यादव, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow