Uttarakhand News: बाजपुर की प्रत्येक चौखट तक पहुँचेगी विकास की किरण- चेयरमैन गित्ते ने पहाड़ी, काॅलोनी में किया 200 मीटर टाईल्स रोड का शिलान्यास। 

नगर की प्रत्येक चौखट तक विकास की किरण पहुँचाई जाएगी। पालिका बोर्ड व बाजपुर की सम्मानित जनता के सहयोग से बाजपुर नगर को देवभूमि...

Apr 1, 2025 - 14:14
85 Views
Uttarakhand News: बाजपुर की प्रत्येक चौखट तक पहुँचेगी विकास की किरण- चेयरमैन गित्ते ने पहाड़ी, काॅलोनी में किया 200 मीटर टाईल्स रोड का शिलान्यास। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: नगर पालिका परिषद बाजपुर के लोकप्रिय अध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने नगर के वार्ड नं.11 में राज्य वित्त से 20 लाख रूपये की लागत से बनने वाली 200 मीटर टाईल्स रोड का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना उपरान्त नारियल फोड़कर किया। इस दौरान चेयरमैन गित्ते ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास गंगा प्रवाहित की जाएगी। जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। 

नगर की प्रत्येक चौखट तक विकास की किरण पहुँचाई जाएगी। पालिका बोर्ड व बाजपुर की सम्मानित जनता के सहयोग से बाजपुर नगर को देवभूमि का सर्वाधिक विकसित, स्वच्छ व सुन्दर नगर बनाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने नगरवासियों से सफाई व्यवस्था व विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। सभासद जगतजीत सिंह ने कहा कि वार्ड का कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा। पूर्व की भाँति वार्ड में विकास गंगा प्रवाहित की जाएगी।

Also Read- Karnataka: बीजेपी ने विधायक को पार्टी से निकाला बाहर, तो हिंदू पार्टी बनाने का कर दिया ऐलान

इस दौरान वार्डवासियों द्वारा चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ व सभासद जगतजीत सिंह का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत भी किया गया। इस मौके पर तेजवीर सिंह, वीरेन्द्र मलिक, सतीश अग्रवाल, दान सिंह कार्की, अनिल कुमार बंसल, वीरेन्द्र सिंह, विकास, बसंत पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, यासीन, नन्दलाल यादव आदि थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow