Hardoi News: घर के बाहर बंधी पड़िया खोलकर नखासे में बेच देने वाला चोर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पिकअप डाला बरामद। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी ग्राम बरवन थाना लोनार द्वारा संबंधित थाने पर सूचना दी गई कि बीते...

Apr 2, 2025 - 16:59
115 Views
Hardoi News: घर के बाहर बंधी पड़िया खोलकर नखासे में बेच देने वाला चोर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पिकअप डाला बरामद। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

लोनार। घर के बाहर बंधे जानवर को खोलकर एक युवक द्वारा पिकअप में लादकर नखासे में बेच दिया गया, जिसकी जानकारी पशुपालक को होने पर पशुपालक द्वारा घटना के संबंध में संबंधित थाने पर सूचना दर्ज कर मुकदमा दर्ज कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी ग्राम बरवन थाना लोनार द्वारा संबंधित थाने पर सूचना दी गई कि बीते 29 मार्च को उसके घर के बाहर बंधी पड़िया को विजय सिंह पुत्र महेश सिंह जो इसी गांव का निवासी है, के द्वारा पिकअप में लादकर सांडी नखासे में बेच दिया गया है।

Also Read- Hardoi News: सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करना युवक को पड़ा भारी, हुआ गिरफ्तार।

घटना के संबंध में प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश शुरू की गई, जिसमें थाना पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। थानाध्यक्ष उमेश त्रिपाठी एवं उप निरीक्षक सुरेश चंद्र, हेड कांस्टेबल ओमवीर एवं कांस्टेबल राहुल द्वारा आरोपी को घटना में प्रयुक्त पिकअप सहित गिरफ्तार कर संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow