Hardoi News: सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करना युवक को पड़ा भारी, हुआ गिरफ्तार। 

सोशल मीडिया को लोगों ने अमर्यादित टिप्पणी करने का ठिकाना बना रखा है, लेकिन ऐसे लोगों को इस बात का खामियाजा भी...

By INA News Desk
Apr 2, 2025 - 16:43
107 Views
Hardoi News: सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करना युवक को पड़ा भारी, हुआ गिरफ्तार। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

बिलग्राम / हरदोई। सोशल मीडिया को लोगों ने अमर्यादित टिप्पणी करने का ठिकाना बना रखा है, लेकिन ऐसे लोगों को इस बात का खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला थाना बिलग्राम का है ,जहां के नरेंद्र कुमार पुत्र प्यारेलाल निवासी मोहल्ला रफैय्तगंज द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई। मामले के संबंध में बिलग्राम पुलिस द्वारा संज्ञान में लेकर युवक पर मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की गई।

Also Read- Hardoi News: शातिर चोर चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार, आभूषण व कपड़े भी बरामद।

थाना पुलिस द्वारा युवक की गिरफ्तारी कर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गई। साथ ही पुलिस द्वारा ऐसे लोगों को चेतावनी भी दी गई जो सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। युवक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव सहित उप निरीक्षक हाशिम सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल अंशुल चौधरी एवं कांस्टेबल नरेंद्र सिंह शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow