Hardoi News: शातिर चोर चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार, आभूषण व कपड़े भी बरामद। 

मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस द्वारा धर्मेंद्र कुमार पुत्र नरेश चंद्र एवं शिवम पुत्र भैया लाल निवासी गण ग्राम बरौनिया....

By INA News Desk
Apr 2, 2025 - 16:24
125 Views
Hardoi News: शातिर चोर चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार, आभूषण व कपड़े भी बरामद। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

शाहाबाद / हरदोई। कल 1 अप्रैल को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति द्वारा अपने घर में हुई चोरी की सूचना प्रार्थना पत्र के माध्यम से पुलिस को दी गई। पीड़ित देशराज पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम बरौनिया थाना शाहाबाद द्वारा चोरी हुए आभूषण, कपड़े एवं मोटरसाइकिल के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुलिस द्वारा घटना के संबंध में तत्काल मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू की गई।

Also Read- Lucknow News: राशन वितरण में योगी सरकार की पारदर्शी व्यवस्था से लाखों लाभान्वितों को मिल रहा सीधा लाभ, 77.37 प्रतिशत लाभार्थियों का हो चुका है ई-केवाईसी।

मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस द्वारा धर्मेंद्र कुमार पुत्र नरेश चंद्र एवं शिवम पुत्र भैया लाल निवासी गण ग्राम बरौनिया थाना शाहाबाद को चोरी किए गए कपड़े आभूषण एवं मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ‌। चोरों को गिरफ्तार करने में शामिल रहे उपनिरीक्षक दीपक कुमार एवं उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि दोनों चोरों का आपराधिक इतिहास भी है। चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल अमरजीत एवं कांस्टेबल सोनू शर्मा भी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow