Hardoi News: पूरे विश्व ने देख लिया है कि अगर आतंकवादी हमारी तरफ आंख उठाकर देखेंगे तो ऑपरेशन सिंदूर रुकने वाला नहीं है- रजनी तिवारी

भारतीय सेना के "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता के उपलक्ष्य पर नगर में तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता...

May 17, 2025 - 19:57
45 Views
Hardoi News: पूरे विश्व ने देख लिया है कि अगर आतंकवादी हमारी तरफ आंख उठाकर देखेंगे तो ऑपरेशन सिंदूर रुकने वाला नहीं है- रजनी तिवारी

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

हरदोई। भारतीय सेना के "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता के उपलक्ष्य पर नगर में तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग  गांधी मैदान एकत्रित हुए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा नगर के गांधी मैदान से शुरू होते हुए  कलेक्ट्रेट सोल्जर बोर्ड सिनेमा चौराहा बड़ा चौराहा होते हुए शाहिद उद्यान में सम्पन्न हुई। यात्रा में शामिल होने वाले प्रत्येक नागरिक के हाथ में भारत की आन-बान-शान तिरंगा लहराते हुए देखा जा सकता था। जिलाध्यक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देशवासियों को बधाई दी और इसे राष्ट्र की गरिमा, शौर्य और आत्मसम्मान का प्रतीक बताया।

कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता ने भारत के राष्ट्रीय संकल्प, सैनिकों की वीरता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की दृढ़ता को विश्व पटल पर स्थापित किया है। यह पूरे देश के लिए गौरव, आत्मसम्मान और वीरता का उत्सव है।

कहा, ऑपरेशन सिंदूर हमारे जांबाज़ सैनिकों की बहादुरी और रणनीतिक दक्षता का प्रतीक है। पूरे विश्व ने देख लिया है कि अगर आतंकवादी हमारी तरफ आंख उठाकर देखेंगे तो ऑपरेशन सिंदूर रुकने वाला नहीं है। कहा कि हमारे सैनिकों ने राष्ट्र को जख्म देने वालों को कड़ा सबक सिखाया है। भारत माता की आन-बान और सम्मान के प्रतीक राष्ट्र ध्वज तिरंगे को झुकने नहीं दिया। यह हमारी राष्ट्रीय चेतना, एकता और स्वाभिमान की अभिव्यक्ति है।

तिरंगा यात्रा में उपस्थित राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने नारों के साथ लोगों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि भारत की जनशक्ति ने एक सशक्त नेतृत्व को केंद्र की गद्दी पर बैठाया है। भाजपा की मोदी सरकार ने देश हित में हर वो निर्णय लिया जिससे भारत का मस्तक विश्व में सदैव ऊंचा रहे। भारत की तीनों सैन्य सेनाएं अत्याधुनिक तकनीक से इतनी सशक्त हो चुकी है कि अब कोई भी भारत पर बुरी नजर नहीं  सकता। ऑपरेशन सिंदूर उसी सेना का एक छोटा उदाहरण है।

Also Read- Lucknow News: योगी सरकार ने हीट वेव से बचाव को जारी की गाइडलाइन, प्रदेशवासी रहें अलर्ट।

यात्रा में मंत्री रजनी तिवारी, नितिन अग्रवाल, सांसद अशोक रावत, विधायक रामपाल वर्मा, माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, एमएलसी अशोक अग्रवाल, जिलापंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, नगरपालिका अध्यक्ष मधुर मिश्र, राजीव रंजन, श्रीकृष्ण शास्त्री, सौरभ मिश्र, पीके वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, कर्मवीर सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, ओम वर्मा, सतेंद्र राजपूत,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवनीत गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता सहित हज़ारों कार्यकर्ता छात्र छात्राएं एवं सामान्य नागरिक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow