Hardoi News: चोरी गयी बाइक सहित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

बीते 5 मई को मुरारीलाल पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी मोहल्ला सराय सैफ कस्बा व थाना पाली जनपद हरदोई द्वारा थाना पाली पर तहरीर दी गयी कि...

May 17, 2025 - 19:42
37 Views
Hardoi News: चोरी गयी बाइक सहित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

बीते 5 मई को मुरारीलाल पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी मोहल्ला सराय सैफ कस्बा व थाना पाली जनपद हरदोई द्वारा थाना पाली पर तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोर द्वारा मुरारीलाल के घर के बाहर खडी उनकी मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में मुरारीलाल की तहरीर के आधार पर थाना पाली पर मु0अ0सं0 195/25 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गयी।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की समस्याएं।
थाना पाली पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त राहुल पुत्र बसन्तलाल निवासी मोहल्ला गिगियानी थाना शाहाबाद जनपद हरदोई को चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow