Hardoi News: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की समस्याएं। 

तहसील सवायजपुर के सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन...

May 17, 2025 - 18:56
29 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की समस्याएं। 

Hardoi News: तहसील सवायजपुर के सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने लोगों की समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये। पैमाइश के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। वरासत के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाये।

जिला पूर्ति अधिकारी को उन्होंने निर्देश दिया कि राशन न मिल पाने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। चकबंदी वाले गावों में प्रकिया के दौरान किसानों से नियमित संवाद किया जाये तथा विवादों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न की जाये। चकरोड से अवैध कब्जो को हटाने की कार्रवाई की जाये। राशन वितरण समय से कराया जाये। सुनवाई के दौरान नगला चौधरपुर की एक दिव्यांग महिला नीलम ने अपना यूडीआईडी कार्ड जिलाधिकारी को दिखाते हुए कहा कि वह और उनके रामबाबू दोनों ही पैरों से दिव्यांग है और उन्हें ट्राईसाईकिल नहीं मिल पा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि महिला व उसके पति को एक-एक ट्राईसाईकिल तुरंत दी जाये। तहसील समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी ने अपने हाथों से दोनों को ट्राईसाईकिल सौंपी।

दिव्यांग युगल ने जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया। सवायजपुर की एक महिला ने बताया कि पात्र होने के बावजूद उसका राशन कार्ड नहीं बना है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल पूर्ति निरीक्षक को महिला के साथ भेजा और निर्देश दिया कि पात्रता की जाँच कर महिला का राशन कार्ड बनवाया जाये। रौरा गाँव की एक वृद्ध व दिव्यांग महिला गंगावती ने जिलाधिकारी को बताया कि उसके पास जीवन यापन के लिए कृषि भूमि नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सवायजपुर को निर्देश दिए कि कृषि पट्टा आवंटन की पात्रता की जाँच सोमवार तक करायी जाये।

Also Read- Hardoi News: जनपद में आयोजित हुआ विश्व हाइपरटेंशन दिवस, 141 लोगों की स्क्रीनिंग हुयी, कुल 33 लोग हाइपरटेंशन से ग्रसित मिले।

पात्र होने पर महिला को कृषि भूमि का पट्टा दिया जाये। सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में राजस्व व पुलिस की टीमें मौके पर जाएं और नियमानुसार विवाद को सुलझाने का कार्य करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, उप जिलाधिकारी सवायजपुर संजय अग्रहरि, तहसीलदार विनीत सिंह, एसओसी पीसी उत्तम व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow