Hardoi News: संदिग्ध स्थितियों में महिला की मौत के मामले में अन्य अभियुक्त गिरफ्तार।
बीते 13 मई 2025 को थाना मल्लावां पर सूचना प्राप्त हुई कि संगीता पुत्री नौरंग निवासी ग्राम जरेरा थाना मल्लावां जनपद हरदोई ....
Hardoi News: बीते 13 मई 2025 को थाना मल्लावां पर सूचना प्राप्त हुई कि संगीता पुत्री नौरंग निवासी ग्राम जरेरा थाना मल्लावां जनपद हरदोई की संदिग्ध परिस्थिति मे मृत्यु हो गई है। सूचना पर उच्चाधिकारीगण व स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फील्ड यूनिट द्वारा मौके पर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।
पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। नौरंग पुत्र रामपाल निवासी ग्राम ज़रेरा मजरा बाबटमऊ मल्लावां की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 171/25 धारा 103 (1) बीएनएस बनाम प्रेमचंद उर्फ कल्लू पुत्र अंगने निवासी ग्राम बद्दापुरवा कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज सहित 02 नामजद अभियुक्त पंजीकृत किया गया। इस बीच पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था तथा परिजनों से वार्ता कर प्रकरण में न्यायोचित कार्यवाही का भरोसा दिया गया । उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु टीम गठित कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये थे।
Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की समस्याएं।
थाना मल्लावां पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त नीरज पुत्र बलीराम निवासी ग्राम उम्मेदपुरवा मजरा कटरी परसोला थाना बिलग्राम जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दिनांक 16.05.25 को अभियुक्त प्रेमचन्द उर्फ कल्लु को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यावाही प्रचलित है।
What's Your Reaction?











