Hardoi News: जनपद में आयोजित हुआ विश्व हाइपरटेंशन दिवस, 141 लोगों की स्क्रीनिंग हुयी, कुल 33 लोग हाइपरटेंशन से ग्रसित मिले। 

विश्व हाइपरटेंशन दिवस के मौके पर शनिवार को जिला अस्पताल सहित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर जागरूकता शिवर का आयोजन ...

May 17, 2025 - 18:52
85 Views
Hardoi News: जनपद में आयोजित हुआ विश्व हाइपरटेंशन दिवस, 141 लोगों की स्क्रीनिंग हुयी, कुल 33 लोग हाइपरटेंशन से ग्रसित मिले। 

हरदोई। विश्व हाइपरटेंशन दिवस के मौके पर शनिवार को जिला अस्पताल सहित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर जागरूकता शिवर का आयोजन किया गया जहाँ पर लोगों को हाइपरटेंशन के लक्षण बचाव और कारणों की जानकारी देने के साथ ही रक्तचाप की जाँच की गयी | जिला अस्पताल में जागरूकता शिविर में 141 लोगों की स्क्रीनिंग हुयी जिसमें से 33 लोग हाइपरटेंशन से ग्रसित मिले और सभी को  निःशुल्क दवाएं वितरित की गयीं। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहताश कुमार ने कहा कि हाइपरटेंशन का कारण है हमारी जीवन शैली | हाइपरटेंशन केवल मष्तिष्क और हृदय को ही प्रभावित नहीं करता है बल्कि आँखें, किडनी, धमनियां और रक्तप्रवाह भी इससे प्रभावित होता है। अगर आँखों की बात करें तो आँखों की नसों में सूजन, कमजोर दृष्टि या अंधापन आया हाइपरटेंसिव  रेटिनोपैथी हो सकती है | याददाश्त कमजोर हो सकती है , ब्रेन स्ट्रोक या ब्रेन हेमरेज का खतरा हो सकता है ,सोचने , समझने में दिक्कत या  डिमेंशिया भी हो सकता है | रक्तप्रवाह पर जब यह प्रभाव डालता है तो रक्तप्रवाह बाधित हो सकता है जिससे शरीर के विभिन्न अंगों में रक्त पहुँचने में दिक्कत आ सकती है | नसों में कड़ापन या ब्लॉकेज हो सकता है | हाइपरटेंशन से किडनी डैमेज हो सकती है। यूरिन में प्रोटीन आ सकती है तथा किडनी की कार्यक्षमता में कमी आ सकती है। 

इसलिए जीवनशैली को स्वस्थ रखें | संतुलित एवं पौष्टिक भोजन करें | नमक का सेवन कम से कम करें | जल्दी सोयें और सुबह जल्दी उठें | नियमित व्यायाम योगा और ध्यान करें | कम से कम 30 मिनट पैदल चलें | जंक फ़ूड से दूरी बनायें। हाइपरटेंशन के कारण हार्ट अटक आ सकताहै , ह्रदय फेल हो सकता है। दिल की मांसपेशियां मोती हो सकती है | दिल का वाल्व कमजोर हो सकता है या धड़कन असंतुलित हो सकती है। 

Also Read- Hardoi News: ढोला मारू की कार्यशाला का हुआ शुभारंभ।

नोडल अधिकारी डॉ.अखिलेश बाजपेई ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 17 मई को विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाया जाता इस साल इस दिवस की थीम है - “Measure Your Blood Pressure Accurately, Control It, Liver Longer ’’| उन्होंने कहा कि यदि उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं तो नियमित रूप से इसकी निगरानी करें | चिकित्सक की सलाह का पालन करें। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow