Uttarakhand News: बाजपुर नगर पालिका हॉट सीट पर होगा महासंग्राम। 

नगर पालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह गित्ते चौथी वार चौका मारने के लिए तैयार हैं।नगर पालिका सीट पर 20 वर्षों से कांग्रेस का....

Jan 6, 2025 - 17:03
49 Views
Uttarakhand News: बाजपुर नगर पालिका हॉट सीट पर होगा महासंग्राम। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: नगर पालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह गित्ते चौथी वार चौका मारने के लिए तैयार हैं। नगर पालिका सीट पर 20 वर्षों से कांग्रेस का कब्जा है।नगर पालिका परिषद बाजपुर सीट हॉट बनती बन गई है।इस चुनावी दंगल में कई महारथी अपना भाग्य आजमाने के लिए कूद गए हैं।वहीं भाजपा बाजपुर नगर पालिका सीट को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस व भाजपा के बागियों की जोरदार फाइट से चुनावी अखाड़ा बेहद दिलचस्प होता जा रहा होता। कांग्रेस से नि.चेयरमैन गुरजीत सिंह 'गित्ते' और भाजपा से गौरव शर्मा चुनावी मैदान में हैं। वहीं भाजपा से बागी एवं निर्दलीय प्रत्याशी विकास गुप्ता व भाजपा से बागी एवं नि नामित सभासद विमल शर्मा तो ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजकुमार कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय अपना भाग्य आजमा रहे है।प्रमुख शिक्षक डॉ. सौरभ परमार आम आदमी पार्टी से चुनावी मैदान में है।

Also Read- Uttarakhand News: निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार बोले- जनता ने मौका दिया तो बदलेंगें बाजपुर की तस्वीर व तकदीर।

पिछले 15 वर्षों (तीन कार्यकाल) से बाजपुर की जनता के सेवक के रूप में सेवारत नि.चेयरमैन व कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह 'गित्ते' निरंतर 'चौके' की ओर अग्रसर हैं।उन्हें रोकने के लिए सभी राजनीतिक चाणक्य एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।जनसेवक गुरजीत सिंह' गित्ते' द्वारा पूरे बाजपुर नगर में टाईल्स रोड़ों का जाल बिछाकर नि.चेयरमैन गित्ते ने नगरवासियों के दिलो में राज करते हैं। भाजपा प्रत्याशी गौरव शर्मा इन्दौर की तर्ज पर बाजपुर को विकसित करने का रोडमैप लेकर वोटरों को रिझाने में जुटे हैं।जहाँ निर्दलीय विकास गुप्ता की 'केतली' केतली भी जनता के बीच जाकर चाय वाटकर अपनी जगह बनाने कोशिश कर रही है।वहीं विमल शर्मा का ' बंगला' भी घर घर जाकर खूब धूम मचा रहा है। राजकुमार भी अपने 'बल्ले' से धुआँधार बैटिंग कर करते हुए बाजपुर की तस्वीर बदलने का जनता को भरोसा दिला रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अभी तक के चुनावी सर्वेक्षण में नि.चेयरमैन व कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह 'गित्ते'को भाजपा एवं आप से लेकर तीनों निर्दलीय प्रत्याशी एवं रेसलिंग के अखाड़े में उन्हें चित करने के लिए हर तरह से अपने हथकंडे अपना रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow