Hardoi: बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला सहित तीन गंभीर रूप से घायल, कोथावां अस्पताल में भर्ती। 

बेनीगंज थाना क्षेत्र मे प्रतापनगर-बघौली मार्ग पर निर्मला देवी इंटर कॉलेज समीप निकली भगवन्तमोड़ समीप बाईक ने पैदल घर जा रही

Dec 5, 2025 - 18:31
36 Views
Hardoi: बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला सहित तीन गंभीर रूप से घायल, कोथावां अस्पताल में भर्ती। 
बेनीगंज में बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला सहित तीन गंभीर रूप से घायल, कोथावां अस्पताल में भर्ती। 

हरदोई। बेनीगंज थाना क्षेत्र मे प्रतापनगर-बघौली मार्ग पर निर्मला देवी इंटर कॉलेज समीप निकली भगवन्तमोड़ समीप बाईक ने पैदल घर जा रही वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीन लोंग गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरो की सूचना पर पहुंची 102 एम्बुलेंस यूपी बत्तीस एफजी सत्रह इक्कीश ने तीनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावा मे भर्ती कराया।

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के भगवन्तपुर निवासी सुखरानी पत्नी परशुराम उम्र 45 वर्ष अपने पुराने घर से भैस बाँधकर नये घर पर आ रही थी। इस दौरान टड़ियावा थाना क्षेत्र के लोकईपुरवा निवासी आत्माराम पुत्र छोटेलाल उम्र 45 वर्ष अपनी पत्नी रामरानी के साथ बाईक से संडीला जा रहे थे। कि बेनीगंज थाना क्षेत्र मे प्रतापनगर-बघौली मार्ग पर निर्मला देवी इंटर कॉलेज समीप निकली भगवन्तमोड़ समीप सामने से आ रहे वाहन की तेज रौशनी से बाईक सवार आत्माराम ने सुखरानी को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे तीन लोंग गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरो की सूचना पर पहुंची 102 एम्बुलेंस यूपी बत्तीस एफजी सत्रह इक्कीश लेकर पहुचे ईएमटी सत्यप्रकाश मिश्रा पायलेट अजय कुमार ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावा मे भर्ती कराया।जहा पर चिकत्सक देव मणि त्रिपाठी ने प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया है।

Also Read- Hardoi : हरदोई के अतरौली थाने ने गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow