Saharanpur News: गन्ने के खेत में मृत मिले बिल्ली प्रजाति के जंगली जानवरों के दो सड़े गले शव।

वन विभाग की टीम शवों को पोस्टमार्टम के लिए साथ ले गई...

By INA News Desk
Dec 17, 2024 - 20:45
67 Views
Saharanpur News: गन्ने के खेत में मृत मिले बिल्ली प्रजाति के जंगली जानवरों के दो सड़े गले शव।

सहारनपुर/बिहारीगढ: शिवालिक वन प्रभाग की मोहण्ड रेंज क्षेत्र के क‌षि इलाके में गांव टांडा मिश्री (इस्माईलपुर) के समीप गन्ने के खेत में सड़े गले हुए बिल्ली जैसे मृत जानवरो को देखकर ग्रामीण डर गए,जिसकी सूचना सुबह करीब साढ़े 8 बजे वन विभाग के मोहण्ड रेंज कार्यालय को दी गई। तुरंत वहां से वन सुरक्षाकर्मियों को मौके पर भेजा गया लेकिन वह भी मरे हुए जानवरों की पहचान करने में विफल रहे।

Also Read- Deoband News: एसडीएम ने सुनी जनसमस्याएं,कई का मौके पर किया निपटारा।

बताया जा रहा है कि गांव में मृत मिले जंगली जानवरों को गुलदार के बच्चे समझकर लोग दहशत में थे, मृत मिले जंगली जानवरो की सही ढंग से पहचान नहीं होने के बाद वन विभाग के एसडीओ राकेश चंद्र यादव एवं वनक्षेत्राधिकारी मोहण्ड लव सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों शवो को पोस्टमार्टम कराने के लिए मोहण्ड लेकर चले गए। एसडीओ राकेश चंद्र यादव ने बताया कि मृत जानवरो की काफी पुरानी डेड बॉडी है, पशु चिकित्सा अधिकारियों की टीम (पैनल) पोस्टमार्टम करेगी, उसके बाद ही इसके संबंध में सही जानकारी दी जा सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow