Hardoi News: अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई उद्योग बंधु की बैठक।
उद्योग प्रतिनिधियों से कहा कि सीएसआर फंड को खर्च करते समय सम्बंधित अधिकारी के साथ विचार विमर्श कर लिया जाये ताकि कार्य को ...
Hardoi News: विवेकानंद सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराया जाये। उद्योगों से सम्बंधित समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जाये। उद्योग क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत के कार्य में देरी न की जाये।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगवाई जाएं। सोशल मीडिया का भी सहयोग लिया जाये। इस योजना के अंतर्गत निर्माण व सेवा क्षेत्र के लिए 5 लाख तक का ब्याज मुक्त व बिना गारंटी के लोन प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने उद्योग प्रतिनिधियों से कहा कि सीएसआर फंड को खर्च करते समय सम्बंधित अधिकारी के साथ विचार विमर्श कर लिया जाये ताकि कार्य को सुनियोजित व समन्वित तरीके से कराया जा सके। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम व उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











