Uttarakhand News: अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर के ऊपर चढ़ा, बड़ा हादसा होने से टल गया। 

सामने से आ रहे डंपर चालक ने कंटेनर चालक को साइड नहीं दी। जिस कारण चालक को डिवाइडर नहीं दिखाईं दिया और कंटेनर अनियंत्रित होकर....

By INA News Desk
Nov 27, 2024 - 14:59  · Updated: Nov 27, 2024 - 17:18
58 Views
Uttarakhand News: अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर के ऊपर चढ़ा, बड़ा हादसा होने से टल गया। 

रिपोर्टर -आमीर हुसैन 

बाजपुर से बता दें कि सामने से आ रहे डंपर चालक ने कंटेनर चालक को साइड नहीं दी। जिस कारण चालक को डिवाइडर नहीं दिखाईं दिया और कंटेनर अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग रेलवे क्रॉसिंग स्थित सड़क पर बने डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया और बड़ा होने से टल गया।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। हादसे के वक्त चालक कंटेनर में ही था।

आपका बता दें कि बुधवार सुबह समय करीब साढ़े चार बजे संभल जिले के गांव गढ़ी बिचौला उत्तर प्रदेश निवासी विट्टन 40 वर्षीय पुत्र फरमूद खा पेपर रोलो से लदे कंटेनर को लेकर नोएडा के सूरजपुर में स्थित दादरी से बाजपुर के बन्नाखेड़ा स्थित पॉलीफ्लेक्स फैक्ट्री में कंटेनर में लदे पेपर रोलो को छोड़ने के लिए आ रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे डंपर चालक ने कंटेनर चालक को साइड नहीं दी। जिस कारण चालक को डिवाइडर नहीं दिखाईं दिया और कंटेनर अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग रेलवे क्रॉसिंग स्थित सड़क किनारे बने डिवाइडर में जा घुसा। वहीं गनीमत रही की एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।

Also Read- मुंबई: 77 साल की बुजुर्ग महिला 30 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट, 3.8 करोड़ रुपये की ठगी

इस दौरान कंटेनर चालक ने बताया कि सामने से आ रहे डंपर चालक ने उसका साइड नहीं दी।और जिस कारण डिवाइडर नहीं दिखा।वहीं कुछ ही दूरी पर चालक द्वारा कंटेनर के ब्रेक लगा दिए गए थे।चालक ने कहा कि हादसे के वक्त कंटेनर में ही था। कि अल्लाह का शुक्र है की जान बच गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बता दें कि इससे पूर्व भी इस जगह कई बार हादसे से हो चुके हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow