Kanpur News: पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल और पी.ए.सी. के साथ सर्किल क्षेत्र में रूट मार्च किया गया। 

सद्भावना परेड चौराहे से शुरू होकर पूरे क्षेत्र में संपन्न हुआ। इस रूट मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखना था....

Dec 20, 2024 - 16:37
58 Views
Kanpur News: पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल और पी.ए.सी. के साथ सर्किल क्षेत्र में रूट मार्च किया गया। 

रिपोर्ट- इब्ने हसन ज़ैदी

कानपुर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल दिनेश त्रिपाठी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल और पी.ए.सी. के साथ अनवरगंज सर्किल क्षेत्र में रूट मार्च किया गया। यह मार्च सद्भावना परेड चौराहे से शुरू होकर पूरे क्षेत्र में संपन्न हुआ। इस रूट मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखना था। पुलिस प्रशासन आमजन को यह आश्वस्त करता है कि कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

मार्च के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें और प्रशासन के साथ सहयोग करें। पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।


दिनेश त्रिपाठी dcp central

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow