Hardoi News: आलू व सरसों को विभिन्न रोगों से बचाने के तरीके बताए। 

इस समय आलू की फसल में अगेती झुलसा रोग लग रहा है इसमे पौधों की पुरानी पत्तियों पर छोटे-2 गोल एवं काले रंग के धब्बे दिखाई देते है। प्रभावित पत्तियां ....

Dec 20, 2024 - 16:17
61 Views
Hardoi News: आलू व सरसों को विभिन्न रोगों से बचाने के तरीके बताए। 

By INA News Hardoi.
इस समय आलू की फसल में अगेती झुलसा रोग लग रहा है इसमे पौधों की पुरानी पत्तियों पर छोटे-2 गोल एवं काले रंग के धब्बे दिखाई देते है। प्रभावित पत्तियां पीली पडकर गिर जाती है। यह जानकारी देते हुए जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि इसकी रोकथाम हेतु बुवाई से पूर्व बीज को केप्टान अथवा थीरम शोधित करना चाहिये। मैंकोजेब 75 प्रति0 डब्लू०पी० 2.5 किग्रा० / हे० के हिसाब से छिड़काव करे। अथवा कॉपर आक्सीक्लोराइड 50 प्रति0 डब्लू०पी० 2.5 किग्रा0/ हे0 के हिसाब से छिड़काव करें।

Also Read- Hardoi News: युवती के साथ दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार।

जबकि राई/सरसों की फसल में बालदार सूड़ी का प्रकोप देखने को मिल रहा है, सूड़ी काले एवं नारंगी रंग की होती है इस कीट की है, सूडियां पत्तियों मे सुरंग बनाकर हरे भाग को खाती जिसके फलस्वरूप पत्तियों में अनियमित आकार की सफेद रंग की रेखायें बन जाती है। इस कीट की रोकथाम हेतु मैलाथियॉन 5 प्रतिo डी०पी० 20-25 किग्रा० / हे0 की दर से बुरकाव करें, अथवा क्यूनालफॉस 25 प्रति० ई०सी० की 1.25 ली0 / हे0 की दर से 600-700ली0 पानी मे घोल बनाकर छिड़काव करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow