Hardoi News: हरदोई में खाद की कालाबाजारी और अनियमितता पर प्रशासन का शिकंजा, 9 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

जिला कृषि अधिकारी सतीश चंद्र पाठक ने बताया है कि रबी सीजन के अन्तर्गत कृषकों को सुगमतापूर्वक गुणवत्तायुक्त

By INA News Desk
Nov 13, 2026 - 21:08
16 Views
Hardoi News: हरदोई में खाद की कालाबाजारी और अनियमितता पर प्रशासन का शिकंजा, 9 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
Advertisement
Advertisement

Hardoi: जिला कृषि अधिकारी सतीश चंद्र पाठक ने बताया है कि रबी सीजन के अन्तर्गत कृषकों को सुगमतापूर्वक गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित दर पर उर्वरकों की उपलब्ध सुनिश्चित कराने हेतु जनपद मे 76 साधन सहकारी समितियों, 9 पी०सी०एफ० कृषक सेवा केन्द्र एवं 13 अन्य सहकारी उर्वरक बिक्री केन्द्रो के माध्यम उर्वरक वितरण का कार्य हो रहा है। वर्तमान मे जनपद मे मात्र 38 सचिव कार्यरत है जिनके द्वारा रोस्टर के आधार पर उर्वरक का वितरण समितियों पर हो रहा है। 

विकास खण्ड कोथावां के प्रतापनगर एवं बेनीगंज मे उर्वरक विक्रेताओं द्वारा उर्वरक वितरण मे बरती जा रही अनियमितता के कारण प्रतापनगर एवं बेनीगंज के उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कराया गया, निरीक्षण के दौरान उर्वरक वितरण, अभिलेखों को सुचारू से अद्यतन न किये जाने व अन्य अनियमितता पाये जाने पर मेसर्स रामचरन खाद भण्डार प्रतापनगर, मेसर्स त्रिपाठी खाद भण्डार प्रतापनगर, मेसर्स शुक्ला बिल्डिंग मैटेरियल प्रतापनगर, मेसर्स ओम प्रकाश ट्रेडर्स बेनीगंज, मेसर्स माधव खाद बीज भण्डार बेनीगंज, मेसर्स ओम प्रकाश बेनीगंज, मेसर्स सूरज किसान सेवा केन्द्र बेनीगंज, मेसर्स मौर्या बीज भण्डार बेनीगंज एवं मिश्रा खाद भण्डार कोथावों का उर्वरक लाईसेंस निलम्बित किया गया तथा आगे भी कृषको को सुलभतापूर्वक एवं निर्धारित दर पर उर्वरको की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु निरीक्षण/भ्रमण जारी रहेगे।

जनपद मे उर्वरक व्यवसाय सुचारू रूप से न करने वाले 920 उर्वरक लाईसेंसो के निरस्तीकरण एवं 14 उर्वरक लाईसेंसों के निलम्बन तथा तीन व्यक्तियों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। जनपद मे आज दिनांक 44202 मी०टन यूरिया, 8515 मी०टन डी०ए०पी०, 13874 मी०टन एन0पी0के0, 6067 मी०टन एस०एस०पी० एवं 1081 मी०टन एम०ओ०पी० उर्वरक उपलब्ध है। मेसर्स हिन्दुस्तान उर्वरक एण्ड रसायन लि० कम्पनी की 1300 मी०टन, आर०सी०एफ० कम्पनी लगभग 2250 मी०टन एवं इफको कम्पनी की 2600 मी०टन डी०ए०पी० उर्वरक की रैक जनपद को प्रस्तावित जो यथाशीघ्र प्राप्त हो जायेगी।

कृषको को उनकी आवश्यकतानुसार उर्वरक की उपलब्धता होती रहेगी, किसी भी भ्रामक खबर के बहकावे में न आये और नही पूर्व से कय कर अनावश्यक भण्डारण करे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रतिदिन 10 बजे उर्वरक की समीक्षा की जाती है तथा 10 मी०टन से कम डी०ए०पी० उर्वरक की उपलब्धता वाली समितियों पर तत्काल डी०ए०पी० का प्रेषण कराया जा रहा है। कृषको को सुलभतापूर्वक उर्वरको की उपलब्धता हेतु जिला कृषि अधिकारी हरदोई कार्यालय मे एक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसके डेडीकेटेड नम्बर क्रमशः 9695588008 एवं 8960717008 है, जिनपर प्राप्त शिकायतो का तत्काल निराकरण कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Hardoi News: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हरदोई प्रशासन अलर्ट, डीएम राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में जोनल-सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement