Lucknow News: यूपी पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग की मासिक बैठक संपन्न, अध्यक्ष राजेश वर्मा ने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग की मासिक बैठक सम्पन्न

By INA News Desk
Nov 18, 2026 - 17:24
5 Views
Lucknow News: यूपी पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग की मासिक बैठक संपन्न, अध्यक्ष राजेश वर्मा ने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Advertisement
Advertisement

लखनऊ: उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल व सोहन लाल श्रीमाली सहित आयोग के मा0 सदस्यगण की उपस्थिति में राजेश वर्मा की अध्यक्षता में उ0प्र0 सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण हेतु विभिन्न विकास एवं जन कल्याणकारी योजना के सफल क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा की गयी। बैठक में प्रदेश के समग्र विकास के साथ-साथ पिछड़े वर्गों के हितों व अधिकारों के संरक्षण और उनकी समस्याओं के समुचित समाधान हेतु व्यापक स्तर पर कार्यवाही को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राजेश वर्मा ने आयोग के समस्त सदस्यों से आह्वान किया कि वह प्रत्येक ग्राम व ज़िला स्तर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा इकाई के साथ समन्वय स्थापित कर साकारात्मक दृष्टिकोण के साथ संगोष्ठी एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित करें। पिछड़ा वर्ग आयोग के द्वारा कराये गये कार्याें का समुचित प्रचार-प्रसार हेतु संबंधित को निर्देश भी दिये गये। बैठक में आयोग अध्यक्ष व मा0 उपाध्यक्ष श्री सोहन लाल श्रीमाली सहित आयोग ने मा0 सदस्यगण की उपस्थिति में भविष्य की कार्य योजना तैयार कर तथा आयोग की अद्यतन स्थिति से मा0 मुख्यमंत्री जी को अवगत कराने हेतु भेंट करने की भी बात कही।

अध्यक्ष श्री वर्मा ने प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभाग एवं उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग विशेष रूप से पिछड़ा वर्ग तक पहंुचाने हेतु कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आधुनिक तकनीक का उपयोग कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सचिव मनोज कुमार सागर ने आयोग से प्राप्त समस्त निर्देंशों पर समुचित कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया।

Also Read- BJP Padyatra In Gorakhpur - 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का दूसरा दिन, गोरखपुर में CM योगी और नितिन नवीन का सियासी शंखनाद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement