हरदोई में बार एसोसिएशन पुस्तकालय का उन्नयन: एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने किया लोकार्पण, पढ़ने की आदत पर जोर। 

Hardoi News: सदस्य विधान परिषद अवनीश कुमार सिंह ने बार एसोसिएशन हरदोई के पुस्तकालय कक्ष के उन्नयन कार्य का लोकार्पण...

Jul 25, 2025 - 18:33
 0  31
हरदोई में बार एसोसिएशन पुस्तकालय का उन्नयन: एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने किया लोकार्पण, पढ़ने की आदत पर जोर। 
हरदोई में बार एसोसिएशन पुस्तकालय का उन्नयन: एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने किया लोकार्पण, पढ़ने की आदत पर जोर। 

Hardoi News: सदस्य विधान परिषद अवनीश कुमार सिंह ने बार एसोसिएशन हरदोई के पुस्तकालय कक्ष के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने सर्वप्रथम प्रथम राष्ट्रपति श्रद्धेय डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तक पढ़ने से ज्ञान में वृद्धि होती है। 

हमें जीवन में पढ़ने की आदत डालनी  चाहिए। बार एसोसिएशन के पुस्तकालय के उन्नयन कार्य के लोकार्पण के अवसर पर उन्होंने बताया कि इस कार्य हेतु 10 लाख रुपए की धनराशि आवंटित की जा रही है। जिला अध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि पुस्तकालयों के पुनरुत्थान से वर्तमान व भविष्य की पीढ़ी में पढ़ने की आदत बढ़ेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष बार एसोसिएशन रामेंद्र सिंह तोमर हुआ महामंत्री अनिल कुमार मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Also Read- जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर जिलाधिकारी ने लिया जायजा, जिला अस्पताल में भर्ती बच्चियों से की मुलाकात।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।