Lucknow: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने लखनऊ स्थित आवास पर की जनसुनवाई। 

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों

Mar 9, 2026 - 19:22
54 Views
Lucknow: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने लखनऊ स्थित आवास पर की जनसुनवाई। 
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने लखनऊ स्थित आवास पर की जनसुनवाई। 
  • विद्युत, सफाई, सड़क निर्माण व अन्य जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
  • जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी –मंत्री ए के शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पहुंचे। मंत्री श्री शर्मा ने सभी की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल सुधार, साफ-सफाई की व्यवस्था, सड़क निर्माण, जलनिकासी तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई मामले सामने आए। मंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और प्रशासन से उम्मीद रखती है, इसलिए अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकना न पड़े।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका प्रभावी समाधान करना है। इससे प्रशासन और जनता के बीच संवाद मजबूत होता है और समस्याओं का समाधान भी तेजी से हो पाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रकरणों की नियमित समीक्षा भी की जाए।इस अवसर पर मंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए तथा नागरिकों को सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- यूपी की नई पहचान: 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा यूपी, सिंगापुर-जापान दौरे ने खोले नए द्वार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow