Uttrakhand : बाजपुर नगर पालिका ने खरीदे तीन शव डीप फ्रीजर, मुस्लिम समुदाय को एक सौंपा

अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा कि पूरा पालिका बोर्ड बाजपुरवासियों की सेवा के लिए हमेशा तैयार है। जल्द ही पालिका एक शव यात्रा वाहन भी खरीदेगी। यह वाहन

Sep 25, 2025 - 20:47
52 Views
Uttrakhand : बाजपुर नगर पालिका ने खरीदे तीन शव डीप फ्रीजर, मुस्लिम समुदाय को एक सौंपा
बाजपुर नगर पालिका ने खरीदे तीन शव डीप फ्रीजर, मुस्लिम समुदाय को एक सौंपा

बाजपुर/उधम सिंह नगर। नगर पालिका परिषद बाजपुर ने तीन शव डीप फ्रीजर खरीदे हैं। अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, कार्यकारी अधिकारी मनोज दास और सभासदों ने संयुक्त रूप से एक शव डीप फ्रीजर मुंडिया पिस्तौर मस्जिद कमेटी को सौंप दिया। जबकि दो शव डीप फ्रीजर हिंदू आबादी के लिए पालिका कार्यालय में रखे गए हैं। जरूरतमंद लोग अपनी आवश्यकता पड़ने पर सभासद के माध्यम से इन्हें निःशुल्क ले सकते हैं।

अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा कि पूरा पालिका बोर्ड बाजपुरवासियों की सेवा के लिए हमेशा तैयार है। जल्द ही पालिका एक शव यात्रा वाहन भी खरीदेगी। यह वाहन निःशुल्क उपलब्ध होगा। डीजल और ड्राइवर की व्यवस्था भी पालिका द्वारा की जाएगी। जनहित में पूरा पालिका बोर्ड काम कर रहा है।

इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी मनोज दास, जेई सुभाष कुमार, सभासद जगतजीत सिंह, राजदीप तिवारी, इमरान, अनवर हुसैन, आसिफ, साबिर हुसैन, हामिद अली, मोहम्मद हनीफ, मौ. नवी, अब्दुल अंसारी, खलील अहमद, सीताराम तिवारी आदि मौजूद थे।

Also Click : Lucknow : महिला सशक्तीकरण की दिशा में नए कीर्तिमान गढ़ रही योगी सरकार, निर्धन परिवारों की बेटियों का सहारा बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow