Uttrakhand : बाजपुर में विकास कार्यों के एवज में दो टाइल्स सड़कों और छठ पूजा घाट का शिलान्यास किया

नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने वार्ड संख्या 11 पहाड़ी कॉलोनी में दो टाइल्स सड़कों और वार्ड संख्या 12 में एक छठ पूजा घाट का शिलान्यास कि

By INA News Desk
Sep 25, 2025 - 20:45
61 Views
Uttrakhand : बाजपुर में विकास कार्यों के एवज में दो टाइल्स सड़कों और छठ पूजा घाट का शिलान्यास किया
बाजपुर में विकास कार्यों के एवज में दो टाइल्स सड़कों और छठ पूजा घाट का शिलान्यास किया

बाजपुर/उधम सिंह नगर। नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने वार्ड संख्या 11 पहाड़ी कॉलोनी में दो टाइल्स सड़कों और वार्ड संख्या 12 में एक छठ पूजा घाट का शिलान्यास किया। शिलान्यास पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर किया गया।

इस दौरान अध्यक्ष गित्ते ने कहा कि बाजपुर में विकास की गंगा लगातार बहती रहेगी। नगर का कोई भी वार्ड विकास से वंचित नहीं रहेगा। जनता की भावनाओं के अनुसार विकास कार्यों को पूरा किया जा रहा है। वार्डवासियों ने अध्यक्ष गित्ते का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर सभासद जगतजीत सिंह, राजदीप तिवारी, सत्येंद्र कालिया, हरप्रीत सिंह, हैप्पी, महेंद्र, परशुराम सिंह, बंटी, राकेश, नंदलाल यादव, छोटेलाल, खलील अहमद, आसिफ खान, आमिर खान आदि मौजूद थे।

Also Click : Lucknow : महिला सशक्तीकरण की दिशा में नए कीर्तिमान गढ़ रही योगी सरकार, निर्धन परिवारों की बेटियों का सहारा बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow