Uttrakhand : डीजे के साथ बेस के उपयोग पर लगे रोक, सुल्तानपुर पट्टी के संभ्रात लोगों ने चौकी इंचार्ज को सौंपा शिकायती पत्र

बेस की ध्वनि को मान्य उच्च न्यायालय द्वारा भी पूर्व में निर्देश दिये गये है जिनका अनुपालन किया जाना अति आवश्यक हो गया है जिससे भविष्य में होने वाली घटनाओं की आशंका न हो। पत्र के माध्य

By INA News Desk
Sep 8, 2025 - 15:49
76 Views
Uttrakhand : डीजे के साथ बेस के उपयोग पर लगे रोक, सुल्तानपुर पट्टी के संभ्रात लोगों ने चौकी इंचार्ज को सौंपा शिकायती पत्र
डीजे के साथ बेस के उपयोग पर लगे रोक, सुल्तानपुर पट्टी के संभ्रात लोगों ने चौकी इंचार्ज को सौंपा शिकायती पत्र
Advertisement
Advertisement

रिपोर्टर : आमिर हुसैन

सुल्तानपुर पट्टी/ उधमसिंह नगर : हर धर्म के धार्मिक समारोह में जुलूस/शोभायात्रा के दौरान डीजे के साथ बैस का उपयोग रोके जाने को लेकर नगर क्षेत्र से संभ्रात लोगों ने आज चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक को शिकायती पत्र सौंपा। सौंपे शिकायती पत्र में कहा कि हर धर्म के धार्मिक समारोह जैसे जुलूस शोभायात्रा में डीजे के साथ बेस का उपयोग किया जाता है, जिस कारण तेज बेस की ध्वनि से हृदय गति रूकने की घटनाएं सामने आ चुकी है।

बेस की ध्वनि को मान्य उच्च न्यायालय द्वारा भी पूर्व में निर्देश दिये गये है जिनका अनुपालन किया जाना अति आवश्यक हो गया है जिससे भविष्य में होने वाली घटनाओं की आशंका न हो। पत्र के माध्यम से आये दिन बजने वाले डीजे के साथ बेस की ध्वनि धीमी आवाज में रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। शिकायती पत्र देने वालों में वार्ड नं 01 सभासद पति कैलाश दिवाकर, वार्ड नं 02 जोनी मौर्य, वार्ड नं 04 मंगल खां, वार्ड नं 05 शाहिद पधान, सभासद पति राजेश सैनी, शिव गुप्ता, आकाश मौर्य, विपिन गुप्ता, चन्द्रदेव बंटी, अमरपाल मौर्य, हरीश कुमार, राजेन्द्र सिंह मौर्य, बंटी मौर्य, जितेन्द्र मौर्य, चन्द्रदेव आदि समेत क्षेत्र के संभ्रात शामिल रहे।

Also Click : Uttrakhand : कार की चपेट आने से बाइक सवार की मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement