Uttrakhand : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया

शिक्षा दिवस के अवसर पर दुदिया कॉलोनी स्थित लक्ष्मी द्विवेदी शिक्षा सदन विद्यालय में शानदार कार्यक्रम आयोजित हुआ।मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड सरकार के राज्य दर्ज गन्ना मंत्री  मंजीत सिंह राजू रहे। कार्यक्रम

By INA News Desk
Sep 5, 2025 - 17:18
100 Views
Uttrakhand : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया
Advertisement
Advertisement

रिपोर्टर आमिर हुसैन

बाजपुर /उधमसिंह नगर : शिक्षा दिवस के अवसर पर दुदिया कॉलोनी स्थित लक्ष्मी द्विवेदी शिक्षा सदन विद्यालय में शानदार कार्यक्रम आयोजित हुआ।मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड सरकार के राज्य दर्ज गन्ना मंत्री  मंजीत सिंह राजू रहे। कार्यक्रम में छात्र–छात्राओं ने शिक्षा के महत्व पर विचार रखे और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पं• देव नारायण द्विवेदी शिक्षा सम्मान समारोह में समाज व शिक्षा क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह समाज में शिक्षा के महत्व को और प्रखर करता है। साथ ही डॉ ह्रदय नाथ कुंजरु मेमोरियल सेवा समिति बाजपुर द्वारा संचालित सामाजिक सेवाओं की सराहना की गई और नए कार्यों का शिलान्यास भी किया गया।कार्यक्रम के अंत में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। शिक्षा, संस्कार और सेवा का यह अद्भुत संगम समाज में नई चेतना व प्रेरणा का संचार करता है।

Also Click : Uttrakhand : ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस बड़ी शान ए शौकत के साथ निकला गया, हजरत मोहम्मद साहब के बताए हुए रास्ते पर चलेंगे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement