Sambhal : जामा मस्जिद पर रिमझिम बारिश के बीच जुमे की नमाज़ सकुशल सम्पन्न

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के सकुशल संपन्न होने के बाद मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में जामा मस्जिद पहुंचे और नमाज अदा की। हल्की-हल्की रिमझिम बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं

By INA News Desk
Sep 5, 2025 - 17:15
116 Views
Sambhal : जामा मस्जिद पर रिमझिम बारिश के बीच जुमे की नमाज़ सकुशल सम्पन्न
जामा मस्जिद पर रिमझिम बारिश के बीच जुमे की नमाज़ सकुशल सम्पन्न
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शुक्रवार को रिमझिम बारिश के बीच जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान मस्जिद और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस, आरआरएफ और खुफिया विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर तैनात रहीं। मस्जिद परिसर के साथ-साथ आस-पास की गलियों में भी पुलिस बल की तैनाती की गई।ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के सकुशल संपन्न होने के बाद मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में जामा मस्जिद पहुंचे और नमाज अदा की। हल्की-हल्की रिमझिम बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। जामा मस्जिद की तीनों ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने बैरियर लगाकर हर आने-जाने वाले पर नजर रखी। बैरियर पर खाकी वर्दी में पुलिसकर्मी लगातार तैनात रहे। वहीं, जामा मस्जिद के चारों ओर आरआरएफ के जवानों का भी पहरा रहा, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।पुलिस प्रशासन ने जामा मस्जिद स्थित सत्यव्रत चौकी पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जहां से सीसीटीवी कैमरों की लाइव तस्वीरों पर नजर रखी जा रही थी। कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस कर्मी लगातार मस्जिद परिसर और आस-पास के इलाकों की निगरानी करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने समय-समय पर इलाके का निरीक्षण भी किया।स्थानीय लोगों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और माहौल को सराहनीय बताया। उनका कहना था कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस ने बेहतरीन प्रबंधन किया है, जिससे पूरी तरह शांति और भाईचारे का माहौल बना रहा। वहीं, अमन-अमेटी संगठन के अध्यक्ष ने कुछ असामाजिक तत्वों पर झूठी अफवाहें फैलाने का आरोप लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जो लोग अफवाह फैलाकर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।जिला पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। प्रशासन का दावा है कि पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरों और गश्त के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। ईद मिलादुन्नबी के इस मौके पर न सिर्फ मस्जिद में बल्कि शहर के विभिन्न इलाकों में भी सुरक्षा चाक-चौबंद रही। रिमझिम बारिश के बीच अदा की गई जुमे की नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए अपने-अपने घरों की ओर रवाना हुए।

Also Click : Amroha : अमरोहा में ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस निकाला, मुल्क की तरक्की, भाईचारे और बाढ़ पीड़ितों के लिए कीं दुआएं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement