Sambhal News: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के इलाके के खग्गू सराय में एक शिव मंदिर मिला, पुरातत्व विभाग को सर्वे के लिए लेटर लिखा।  

हालांकि समय-समय पर यह मंदिर खुलते रहने की जानकारी चाबी रखने वाले परिवार के आने के बाद सामने आई,  वहीं....

Dec 21, 2024 - 16:20
71 Views
Sambhal News: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के इलाके के खग्गू सराय में एक शिव मंदिर मिला, पुरातत्व विभाग को सर्वे के लिए लेटर लिखा।  

संभल। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के इलाके के खग्गू सराय में एक शिव मंदिर मिला, प्रशासन को मंदिर के कपाट बंद मिले थे पड़ताल की गई तो पता चला कार्तिकेय महादेव मंदिर 18 साल से बंद है। हालांकि समय-समय पर यह मंदिर खुलते रहने की जानकारी चाबी रखने वाले परिवार के आने के बाद सामने आई,  वहीं,पास में बंद कुआं मिला था, जिस पर अतिक्रमण था. इसके बाद डीएम ने शिव मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों का पुरातत्व विभाग को सर्वे के लिए लेटर लिखा था। 

इसी कड़ी में शुक्रवार को ASI (भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण) की चार सदस्यीय टीम संभल पहुंची. ASI की टीम ने कार्तिकेय महादेव मंदिर, कूपों सहित 24 तीर्थ स्थलों का सर्वे किया. टीम करीब 9 घंटे तक सर्वे करने के बाद टीम रवाना हो गई है. डीएम राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि चार सदस्यीय ASI की टीम ने 46 साल बाद खुले कार्तिकेय महादेव मंदिर का सर्वे किया. इसके अलावा टीम ने चक्रपाणि तीर्थ, भद्रिका तीर्थ सहित पांच तीर्थों का सर्वे किया. वहीं, संभल के 19 कूपों का भी टीम ने सर्वे किया है. टीम ने करीब 10 घंटे तक सर्वे किया. डीएम ने बताया कि ASI की चार सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को 8 से 10 घंटे तक सर्वे किया। 

Also Read- Kanpur News: कानपुर में मुस्लिम इलाके में बन्द मंदिर खुलवाने पहुंची मेयर।

बता दें कि संभल प्रशासन ने 14 दिसंबर को सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के इलाके मोहल्ला ख़ग्गू सराय में 18 साल से बंद भगवान कार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट को खुलवाया था. जिसके बाद DM डॉ राजेंद्र पेंसिया ने ASI को चिट्ठी लिखकर कार्बन डेटिंग की मांग की थी. इसके साथ ही मंदिर की साफ-सफाई करवाने के साथ आसपास के अतिक्रमण को हटवाया था. इसके साथ ही मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे. इसके बाद मंदिर में हिंदू लोग पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow