Uttarakhand: चैन स्नेचिंग की घटना के दौरान बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, दो शातिर पकड़ में

चैन स्नेचिंग की घटना के दौरान बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। चेन स्नेचरों ने पुलिस पर फायर दिया जिस पर बचाव में पुलिस ने भी फायर किये जिसमें दोनों...

By INA News Desk
Nov 8, 2024 - 13:37
68 Views
Uttarakhand: चैन स्नेचिंग की घटना के दौरान बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, दो शातिर पकड़ में
Advertisement
Advertisement

Udham Singh Nagar

Uttarakhand News INA.

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 
पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस के हौंसले बुलंद हैं और अपराधियों पर पुलिस का कहर जारी है। सुबह पुलिस ने कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में अंतर्राज्यीय चैन स्नेचरों का एनकाउंटर कर अस्पताल पहुंचा दिया आपको बता दें कि चैन स्नेचिंग की घटना के दौरान बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। चेन स्नेचरों ने पुलिस पर फायर दिया जिस पर बचाव में पुलिस ने भी फायर किये जिसमें दोनों शातिर अपराधियों को भी गोली लग गईं जिसे बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनके पास घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक भी बरामद की गई है। मौके पर पहुचे एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मूल रूप से बरेली के रहने वाले आकाश और नासिर शातिर अपराधी हैं तथा उत्तर प्रदेश, राजस्थान व उत्तराखंड में पूर्व में चान स्नेचिंग व लूट की की गई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। वे बलात्कार व वाहन चोरी में के मामलों में भी जेल जा चुके हैं। एसएसपी ने बताया कि इन शातिर अपराधियों के विरुद्ध बरेली (उत्तर प्रदेश), राजस्थान तथा ऊधम सिंह नगर में विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमें दर्ज हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement