Uttrakhand : बाजपुर नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में एक साथ चार मौतों से मचा हड़कंप, शोक में डूबा पूरा क्षेत्र

स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी कम समय में एक ही कस्बे से चार मौतें होना बेहद चौंकाने वाली घटना है। इन मौतों में से कुछ बीमारी के चलते हुईं और कुछ हार्ट अटैक के

By INA News Desk
Sep 7, 2025 - 23:14
92 Views
Uttrakhand : बाजपुर नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में एक साथ चार मौतों से मचा हड़कंप, शोक में डूबा पूरा क्षेत्र
बाजपुर नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में एक साथ चार मौतों से मचा हड़कंप, शोक में डूबा पूरा क्षेत्र
Advertisement
Advertisement

रिपोर्टर : आमिर हुसैन

बाजपुर /उधमसिंह नगर : नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र से आई खबर ने पूरे इलाके को दहला दिया है। महज कुछ ही समय के अंतराल में अलग-अलग बीमारियों और हार्ट अटैक के चलते चार लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे सुल्तानपुर में मातम का माहौल है।

हर व्यक्ति सन्न है और लोग चिंता में डूबे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय विजय कुमार जो अध्यापक थे, 40 वर्षीय शाहिद बाबा जो पेशे से बॉडी बिल्डर थे, 45 वर्षीय दुष्यंत मौर्य जो डॉली इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान थी उसी के नाम से जाने जाते थे और 55 वर्षीय मोहम्मद इकबाल – इन चारों की अचानक मौत ने पूरे नगर को गहरे शोक में डाल दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी कम समय में एक ही कस्बे से चार मौतें होना बेहद चौंकाने वाली घटना है। इन मौतों में से कुछ बीमारी के चलते हुईं और कुछ हार्ट अटैक के कारण। इससे आमजन में दहशत का माहौल है और लोग अब स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।

ग्रामीणों और स्थानीय व्यापारियों ने परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में तुरंत स्वास्थ्य जांच और मेडिकल कैंप लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल चारों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और सुल्तानपुर पट्टी शोक की चादर में डूबा हुआ है।

Also Click : Roorkee : यहां प्रेम की सजी है ,वो करामतों की महफ़िल, जिसे देखनी हो जन्नत ,कलियर में आ के देखे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement