Hardoi : संडीला में ट्रॉमा सेंटर की मांग, तत्कालीन विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आग्रह किया कि संडीला में ट्रॉमा सेंटर स्थापित कर क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत प्रदान की जाए। ग्रामीणों और नगरवासियों

By INA News Desk
Sep 7, 2025 - 23:19
32 Views
Hardoi : संडीला में ट्रॉमा सेंटर की मांग, तत्कालीन विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र
संडीला में ट्रॉमा सेंटर की मांग, तत्कालीन विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

Report : मुकेश सिंह

संडीला (हरदोई) : क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को लेकर तत्कालीन विधायक राजकुमार अग्रवाल "राजिया" ने आवाज़ बुलंद की है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अविजित विधायक राज कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को पत्र सौंप संडीला में ट्रॉमा सेंटर हॉस्पिटल की स्थापना की मांग की है। तत्कालीन विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपते हुए कहा है कि संडीला नगरपालिका, जनपद हरदोई और लखनऊ से लगभग 55 किमी दूर स्थित है। ऐसे में गंभीर रूप से घायल या आपातकालीन मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा न मिल पाने से उन्हें भारी कठिनाई झेलनी पड़ती है।

उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आग्रह किया कि संडीला में ट्रॉमा सेंटर स्थापित कर क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत प्रदान की जाए। ग्रामीणों और नगरवासियों का भी मानना है कि यदि यह सुविधा संडीला में उपलब्ध हो जाए तो सड़क दुर्घटनाओं और गंभीर आपात स्थितियों में कई ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती हैं। जैसे ही क्षेत्रवासियों को यह खबर पहुंची, क्षेत्र में एक नई ऊर्जा की लहर दौड़ गई।

Also Click : Mussoorie : मज़दूरों की आवाज़ बुलंद, उत्तराखंड में भारतीय मज़दूर संघ की बैठक में बड़े फैसले, सरकार को ज्ञापन भेजने की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow