Uttrakhand: बाजपुर चेयरमैनी ओबीसी के लिए आरक्षित संभावित दावेदारों ने टिकट पाने को झोंकी ताकत

कांग्रेस से नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी नगराध्यक्ष रेशम यादव, नि.सभासद महेश कुमार ‘आशू’, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजा महीपाल सिंह यादव ने भी दावेदारी ठोंकते हुए चुनावी दंगल में कूदने का ऐलान किया है। भाजपा से चेयरमैन पद हेतु चेहरा कौन ...

Dec 15, 2024 - 22:52
45 Views
Uttrakhand: बाजपुर चेयरमैनी ओबीसी के लिए आरक्षित संभावित दावेदारों ने टिकट पाने को झोंकी ताकत

नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जो भी चुनाव लड़ेगा फर्जी प्रमाण पत्र पर उसे हाई कोर्ट में चुनौती देंगे:प्रेम सिंह यादव

By INA News Uttrakhand.

रिपोर्ट: आमिर हुसैन

बाजपुर/ उधमसिंह नगर: नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष पद की सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होते ही संभावित दावेदारों ने टिकट पाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। भाजपा से प्रमुख भाजपा नेता स.मंजीत सिंह ‘राजू’,भाजपा जिला मंत्री विकास गुप्ता व नामित सभासद विमल शर्मा की धर्मपत्नी संतोष रानी तथा भाजपा नेता सुशील वर्मा ने भी भाजपा टिकट ने अपनी-अपनी जोरदार दावेदारी ठोंक टिकट पाने के लिए जोर आजमाईश प्रारम्भ कर दी है।

वहीं कांग्रेस से नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी नगराध्यक्ष रेशम यादव, नि.सभासद महेश कुमार ‘आशू’, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजा महीपाल सिंह यादव ने भी दावेदारी ठोंकते हुए चुनावी दंगल में कूदने का ऐलान किया है। भाजपा से चेयरमैन पद हेतु चेहरा कौन होगा।यह अभी भविष्य के गर्भ में हैं।चुनाव लड़ने बावत नि.चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पद से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

Also Read: Uttarakhand: नगर निकाय चुनाव में आरक्षण साफ होते ही प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी ठोक दी

उन्होंने कहा है नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के विकास कार्य एवं नगर पालिका के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए फिर एक बार जनता के बीच में आ गए हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव प्रेम सिंह यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा ओबीसी सीट पर चुनाव लड़ने की दावेदारी मेरे द्वारा पेश करदी गई है।

उन्होंने कहा कि जो भी ओबीसी के फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर चुनाव लड़ेगा उसके खिलाफ हाई कोर्ट में चुनौती देंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि नगर पालिका परिषद के नि0 वर्तमान अध्यक्ष गुरजीत सिंह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस हाई कमान उन्हें टिकट देती है मैं पार्टी के साथ खड़ा हूं।हम पहले भी उन्हें चुनाव लड़ते आए हैं पार्टी का जो भी आदेश होगा एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow