Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में लाभार्थियों को सौंपे स्वीकृति पत्र, चेक और चाबियां

मुख्यमंत्री ने 'एक जनपद-एक व्यंजन' योजना के तहत फूड कार्ट की शुरुआत भी की। उन्होंने शिविर में मौजूद बच्चों को चॉकलेट और आम जनता को मिठाइयां बांटीं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य शिविर में अपनी जांच करा रहे लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री के हाथों

Jun 12, 2026 - 23:56
31 Views
Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में लाभार्थियों को सौंपे स्वीकृति पत्र, चेक और चाबियां
Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में लाभार्थियों को सौंपे स्वीकृति पत्र, चेक और चाबियां

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित एक भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, पर्यटन, पंचायती राज, मत्स्य, एपीडा, खादी और ग्रामोद्योग सहित कई सरकारी विभागों ने अपनी प्रमुख उपलब्धियों को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान 'एक जनपद-एक व्यंजन' योजना के अंतर्गत बनारसी लस्सी, तिरंगा बर्फी, लौंगलता और बनारसी पान के स्टॉल विशेष रूप से लगाए गए। इसके साथ ही वहां आम जनता के लिए एक विशेष चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचकर जनकल्याण शिविर और स्ट्रीट वेंडर्स सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की और उन्हें सहायता राशि व प्रमाण पत्र सौंपे।

मुख्यमंत्री ने 'एक जनपद-एक व्यंजन' योजना के तहत फूड कार्ट की शुरुआत भी की। उन्होंने शिविर में मौजूद बच्चों को चॉकलेट और आम जनता को मिठाइयां बांटीं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य शिविर में अपनी जांच करा रहे लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री के हाथों लाभ पाने वालों में स्ट्रीट वेंडर प्रमिला देवी, राजू और दीपक बरनवाल शामिल रहे, जिन्हें पथ विक्रय प्रमाण पत्र दिया गया। पीएम स्वनिधि योजना के तहत बेबी मौर्या को 50 हजार रुपए का चेक और कन्हैया को क्रेडिट कार्ड सौंपा गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत रोशनी कुमारी को 5 लाख रुपए और याशिका सिंह को 2.50 लाख रुपए का चेक मिला। वहीं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत ललिता और खुशबू जायसवाल को सिलाई मशीन व प्रमाण पत्र भेंट किए गए।

Also Click : Hardoi : हरदोई पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 25 वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow