Viral News: कोक के साथ मिलकर बन गई आमलेट, लोग बोले- हे प्रभु ये सब क्या देखना पड़ रहा है

अक्सर देखा जाता रहा है कि बाजार में फास्ट फूड खाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। लोग दुकानों पर पहुंचकर अपनी जुबान का टेस्ट अच्छा करने के लिए तरह-तरह ...

Feb 1, 2025 - 21:36
 0  68
Viral News: कोक के साथ मिलकर बन गई आमलेट, लोग बोले- हे प्रभु ये सब क्या देखना पड़ रहा है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स से कोक के साथ अंडे की आमलेट बनाते हुआ दिखाई दिया है। कोक के साथ आमलेट बनता देख लोग हैरत पड़ गए। लेकिन खाने वाले भी पीछे नहीं रहे।

  • फटाफट बनकर तैयार हो गई कोक वाली आमलेट

अक्सर देखा जाता रहा है कि बाजार में फास्ट फूड खाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। लोग दुकानों पर पहुंचकर अपनी जुबान का टेस्ट अच्छा करने के लिए तरह-तरह के फास्ट फूड बनवाकर तैयार करवाते हैं और उन्हें खाते भी हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो ऑयल के साथ अंडे की आमलेट बनवा कर खाना पसंद करते हैं। लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर अंडे की आमलेट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि लोगों सोचने पर मजबूर कर रहा है।

Also Read: Maha Kumbh 2025: उपराष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में लगाई पावन डुबकी, कहा- धन्य हुआ जीवन

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि स्टॉल वाला फ्राई पैन में सबसे पहले कोक डालता है, उसके बाद उसमें अंडा डालता है, फिर वो मिर्च, टमाटर, प्याज आदी चीजों को डालता है और कुछ देर फ्राई करने के बाद वो अंडा भुर्जी बना देता है। वही कोक वाले अंडा आमलेट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @HumansNoContext नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है 'ये फास्ट फूड नहीं लास्ट फूड है।' वही इस वीडियो को अभी तक 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो वही 6000 से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर लाइक भी किए हैं।

कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा मैं यह जानना चाहता हूं कि यह कैसा लगता है। दूसरे यूजर ने लिखा पक्का ये लास्ट मील है। तीसरे यूजर ने लिखा नहीं मैं ये कभी नहीं खाऊंगा। वहीं चौथे यूजर ने लिखा मैंने ये क्या देख लिया। वहीं पांचवां यूजर लिखता है हे प्रभु ये सब क्या देखना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow