Viral News: एग्जाम को लेकर बच्चा बना रहा था वीडियो, तभी आया गुस्सा बोला बना प्रधानमंत्री तो बंद कर दूंगा एग्जाम
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा वीडियो बनाते वक्त ऐसी-ऐसी बातें कह रहा है जिसे सुनने के बाद आप कुछ सोचने पर मजबूर...
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्चा वीडियो बनाते वक्त इतना गुस्से में दिखता है कि वह कहता है अगर मैं प्रधानमंत्री बना तो एग्जाम को बैन कर दूंगा।
वीडियो बनाते वक्त भड़का बच्चा
अक्सर देखा जाता है कि एग्जाम जब सिर पर आते हैं तो सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को होती है। क्योंकि बच्चे हमेशा एग्जाम के नाम से काफी डरते हैं और ऐसे में बच्चे हमेशा एग्जाम को बंद करने की मांग करते रहते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा वीडियो बनाते वक्त ऐसी-ऐसी बातें कह रहा है जिसे सुनने के बाद आप कुछ सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
Also Read: Bihar News: फीस जमा न करने पर दो छात्रों को बनाया बंधक, परिजन होते रहे परेशान
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वीडियो में देखा गया है कि कि एक बच्चा जो काफी भावुक है, वो कहता है, 'दोस्तों हम बच्चों को भी तो जिंदगी जीनी हैं, हमें भी तो जिंदगी जीनी हैं ना। लेकिन एग्जाम पे एग्जाम, एग्जाम पे एग्जाम।' इसके बाद वो कहता है, 'जब मैं प्रधानमंत्री बनूंगा ना, एग्जाम को बैन कर दूंगा।' इसके बाद उसके पापा वीडियो में आते हैं वो कहते हैं कि, 'मैंने तुम्हें एक्टिंग करने के लिए कहा था मगर तुम एग्जाम का नाम सुनकर सीरियस क्यों हो जाते हो।' बच्चे के इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी शोक दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को avi.rashi नाम से इंस्टाग्राम की आईडी पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 19 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो पर लाइक भी किए हैं।
View this post on Instagram
तो वहीं का यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर्स ने वायरल वीडियो पर लिखा मेरा पहला तुम्हारे लिए। दूसरे यूजर ने लिखा- सही बोला मेरे भाई। तीसरे यूजर ने लिखा मैं तुम्हारा दर्द समझ सकता हूं। चौथे यूजर ने लिखा भविष्य का प्रधानमंत्री। पांचवे यूजर ने लिखा बस कर भाई, अब रोकर मानेगा। छठवे ने लिखा बच्चे मन के सच्चे।
What's Your Reaction?











