Shahjahanpur News: भारत के सबसे बड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आवाज़ उठाएंगे- डॉ. जसमीत साहनी

डॉ. जसमीत साहनी ने प्राइवेट स्कूलों में प्राइवेट प्रकाशकों की किताबों की बिक्री के खेल को उजागर किया है, जो हर साल 55,000 करोड़ रुपये ...

Jan 16, 2025 - 15:48
65 Views
Shahjahanpur News: भारत के सबसे बड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आवाज़ उठाएंगे- डॉ. जसमीत साहनी

रिपोर्ट- फैयाज उद्दीन साग़री 

शाहजहांपुर डॉ. जसमीत साहनी ने प्राइवेट स्कूलों में प्राइवेट प्रकाशकों की किताबों की बिक्री के खेल को उजागर किया है, जो हर साल 55,000 करोड़ रुपये का है और साल-दर-साल बढ़ता जा रहा है। इस खेल में प्राइवेट स्कूल 20% से लेकर 60% तक की अंधी कमाई करते हैं।

उन्होंने अपनी नई प्रकाशित पुस्तक "प्राइवेट स्कूल बुक करप्शन" में इस काले सिस्टम के कई राज़ खोले हैं। इस पुस्तक में न केवल इस ज्वलंत मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया है, बल्कि इस भ्रष्टाचार के खात्मे का एक अनोखा फॉर्मूला भी दिया गया है।

यह पुस्तक राष्ट्रीय स्तर पर इस भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू होने वाली एक मुहिम का पहला कदम है। यह पुस्तक "प्राइवेट स्कूल बुक करप्शन" अमेज़न पर उपलब्ध है।

Also Read- Lucknow News: इसरो की सफलता अंतरिक्ष की दिशा में लंबी छलांग- सीएम योगी

डॉ. जसमीत साहनी ने विभिन्न विभागों को 50 से ज्यादा आरटीआई सवाल भेजे और उनसे मिले जवाबों के आधार पर अपना रिसर्च पेपर तैयार किया, जो इस पुस्तक के रूप में प्रकाशित हो चुका है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण आरटीआई जवाबों को सम्मिलित किया गया है।

डॉ. जसमीत साहनी इस पुस्तक और इस भ्रष्टाचार से संबंधित ड्राफ्ट को लेकर राष्ट्र के सभी महत्वपूर्ण हस्तियों से मुलाकात करके इस भ्रष्टाचार को खत्म करने का समाधान बताएंगे। इस मुहिम की शुरुआत वह सुप्रीम कोर्ट में PIL फाइल करने से करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow