बिजनौर न्यूज़: सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशु बने दो कांवड़ियों का काल, बाइक टकराने दो की मौत, एक हुआ घायल।  

Jul 30, 2024 - 10:43
66 Views
बिजनौर न्यूज़: सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशु बने दो कांवड़ियों का काल, बाइक टकराने दो की मौत, एक हुआ घायल।  

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

मामला बिजनौर के रेहड़ का है। जहां सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु एक बार फिर हादसे का कारण बन गये। रात के समय जब लखीमपुर व पीलीभीत जनपदों से कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे तीन बाइक सवार कांवड़ियों की टक्कर अचानक सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं से हो गयी। टक्कर होने के कारण तीनों कांवड़ियें गंभीर रुप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां शिवम व महेशपाल को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गब्बर सिंह का उपचार जारी है। घटना की सूचना परिजनों को देकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु बिजनौर भेज दिया गया और विधिक कार्यवाही प्रचलित है। 

इसे भी पढ़ें:-  बिजनौर न्यूज़: पुलिस मुठभेड़ में बाइक लूट के बदमाश हुए गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow