Crime News: महिला ने दो बेटों की चाकू से काटकर की हत्या, फिर खुद को उतारा मौत के घाट।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया। यहां एक महिला ने अपने दो बेटों....

Apr 19, 2025 - 16:40
69 Views
Crime News: महिला ने दो बेटों की चाकू से काटकर की हत्या, फिर खुद को उतारा मौत के घाट।

हैदराबाद में एक महिला ने अपने दो सगे बेटों की नारियल काटने वाले चाकू से काटकर हत्या कर दी फिर उसके बाद महिला ने खुद को मौत के घाट उतार लिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई तो वहीं मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

  • महिला ने उठाया खौफनाक कदम

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया। यहां एक महिला ने अपने दो बेटों की चाकू से काटकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद महिला अपने अपार्टमेंट की बिल्डिंग से नीचे कूद गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आसपास के लोग महिला के घर पर पहुंचे जहां देखा एक बेटे की मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा बेटा सांसे ले रहा था जिसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला समेत उसके दो बेटों के शवों को कब्जे में ले लिया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Also Read- Crime News: प्रेमिका की 28 अप्रेल को होनी थी शादी प्रेमी को आया गुस्सा मार दी गोली।

  • मरने से पहले महिला ने लिखा सुसाइड नोट

महिला के द्वारा अपने दो बेटों की हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला ने जिस हथियार का इस्तेमाल किया उस नारियल काटे जाते थे। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पास से सात पन्ने के एक सुसाइड नोट को बरामद किया। महिला भावनात्मक रूप से काफी परेशान थी। अपने सुसाइड नोट में उसने पति से नाराज होने का भी जिक्र किया था। इसके अलावा महिला और दोनों बच्चों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी थीं। महिला ने जिन दो बेटों की जिनमे एक 11 साल का बेटा था तो वही एक 9 साल का बेटा था। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसका दिल सहम गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow