यीडा में 3,155 करोड़ का भारी निवेश: 25 कंपनियों को मिला एलओआई, 9 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (यीडा) ने 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट जारी किए। 3,155 करोड़ रुपये के निवेश से 9 हजार से ज्यादा रोजगार के मौके बनेंगे।

By INA News Desk
Oct 7, 2026 - 23:32
37 Views
यीडा में 3,155 करोड़ का भारी निवेश: 25 कंपनियों को मिला एलओआई, 9 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
Advertisement
Advertisement
  • यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट
  • ₹3,155 करोड़ के निवेश से 9 हजार से अधिक रोजगार के अवसर
  • लगभग 95 एकड़ भूमि पर परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी
  • मेडिकल डिवाइस और फार्मा समेत कई सेक्टरों में निवेश

ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्र बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों को लगातार मजबूती मिल रही है। इसी क्रम में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में बुधवार को 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) जारी किए गए। इन निवेश प्रस्तावों के माध्यम से करीब ₹3,155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है, जबकि लगभग 95 एकड़ भूमि पर परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी। इनसे 9,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। 

कई प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश

यीडा की ओर से जारी एलओआई में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों को शामिल किया गया है। सबसे अधिक 11 कंपनियां सेक्टर-8डी के जनरल इंडस्ट्री क्षेत्र में निवेश करेंगी। इसके अलावा सेक्टर-29 में 8 कंपनियों को एलओआई दिया गया है। इनमें 3 कंपनियां अपैरल पार्क, एक हैंडीक्राफ्ट पार्क और चार कंपनियां जनरल इंडस्ट्री में स्थापित होंगी। इसी तरह एक कंपनी मेडिकल डिवाइस पार्क, तीन कंपनियां मिक्स्ड लैंड यूज और दो कंपनियां प्रस्तावित फार्मा पार्क में निवेश करेंगी। इस तरह प्रस्तावित निवेश के जरिए पारंपरिक उद्योगों के साथ-साथ मेडिकल डिवाइस और फार्मा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। 

योगी सरकार की निवेश नीति को मिल रहा परिणाम

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने, औद्योगिक क्षेत्रों के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और निवेशकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। यीडा क्षेत्र में सामने आए ये निवेश प्रस्ताव इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। ₹3,155 करोड़ का प्रस्तावित निवेश और 9 हजार से अधिक रोजगार के अवसर इस बात का प्रमाण है कि यीडा क्षेत्र औद्योगिक गतिविधियों के साथ-साथ रोजगार सृजन के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। करीब 95 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित ये परियोजनाएं क्षेत्र में नए औद्योगिक प्रतिष्ठानों और आर्थिक गतिविधियों को गति देंगी। 

यीडा बन रहा निवेश और रोजगार का नया केंद्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में निवेश, उद्योग और रोजगार को एक साथ बढ़ावा देने की नीति का प्रभाव यीडा में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी, विकसित हो रहा औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर और विभिन्न सेक्टरों के लिए तैयार किए जा रहे विशेष औद्योगिक पार्क यीडा को निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बना रहे हैं। हालिया 25 एलओआई इसी बढ़ते निवेश विश्वास की नई कड़ी हैं, जो आने वाले समय में क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को और गति देने की क्षमता रखते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement