Lucknow : इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का बड़ा केंद्र बना उत्तर प्रदेश, एलजी इंडिया में 3,220 लोगों को मिला रोजगार

कंपनी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश की इलेक्ट्रॉनिक्स नीति के तहत यहाँ लगभग 900 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है, जिसमें से 800 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। यह पैसा आधुनिक मशीनरी, ऑटोमेशन और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में लगाया गया है। इस समय इस

By INA News Desk
May 8, 2026 - 23:19
38 Views
Lucknow : इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का बड़ा केंद्र बना उत्तर प्रदेश, एलजी इंडिया में 3,220 लोगों को मिला रोजगार
Lucknow : इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का बड़ा केंद्र बना उत्तर प्रदेश, एलजी इंडिया में 3,220 लोगों को मिला रोजगार

उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा और यूपीएलसी के प्रबंध निदेशक हिमांशु कौशिक ने ग्रेटर नोएडा में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के विनिर्माण परिसर का दौरा किया। इस दौरान मंत्री ने इकाई की उत्पादन क्षमता, नई तकनीक और निवेश योजनाओं का जायजा लिया। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की बेहतर नीतियों और औद्योगिक माहौल की वजह से उत्तर प्रदेश अब इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। यही कारण है कि दुनिया की बड़ी कंपनियां यहाँ निवेश के लिए आगे आ रही हैं।

कंपनी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश की इलेक्ट्रॉनिक्स नीति के तहत यहाँ लगभग 900 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है, जिसमें से 800 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। यह पैसा आधुनिक मशीनरी, ऑटोमेशन और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में लगाया गया है। इस समय इस इकाई में एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और माइक्रोवेव जैसे उत्पाद बनाए जा रहे हैं। कंपनी ने अब तक 3,220 लोगों को रोजगार दिया है और भविष्य में उत्पादन व निर्यात को और बढ़ाने की योजना है। मंत्री ने स्थानीय स्तर पर पुर्जे बनाने और रोजगार देने के कंपनी के प्रयासों की सराहना की और कहा कि सरकार 'मेक इन यूपी' को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Also Click : Saharanpur : डिजिटल स्व-गणना का आगाज, महापौर ने ऑनलाइन जानकारी भरकर किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow