Lucknow : यॉटा डेटा सेंटर उत्तर प्रदेश को बनाएगा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर हब, कैबिनेट मंत्री ने किया दौरा
निरीक्षण के दौरान मंत्री को बताया गया कि यॉटा उत्तर प्रदेश में अपने निवेश और कामकाज का तेजी से विस्तार कर रहा है। यह परियोजना प्रदेश के डिजिटल ढांचे को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। मंत्री ने डेटा सेंटर के संचालन में आने वाली बिजली और पानी की जरूरतों औ
उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने ग्रेटर नोएडा स्थित यॉटा डेटा सेंटर पार्क का निरीक्षण कर वहां की आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हिमांशु कौशिक ने उनका स्वागत किया। इस डेटा सेंटर को 125 मेगावाट क्षमता के लक्ष्य के साथ विकसित किया जा रहा है, जो राज्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगा।
निरीक्षण के दौरान मंत्री को बताया गया कि यॉटा उत्तर प्रदेश में अपने निवेश और कामकाज का तेजी से विस्तार कर रहा है। यह परियोजना प्रदेश के डिजिटल ढांचे को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। मंत्री ने डेटा सेंटर के संचालन में आने वाली बिजली और पानी की जरूरतों और चुनौतियों के बारे में भी जानकारी ली। यॉटा प्रबंधन ने बताया कि राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिल रही है।
खास बात यह है कि इस डेटा सेंटर में खास एयर कूलिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे साफ पानी की खपत बहुत कम होती है। पानी की बाकी जरूरतों के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के शोधित जल का उपयोग किया जाता है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अच्छी पहल है। सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख डेटा सेंटर केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और यॉटा जैसी परियोजनाएं इसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाएंगी। इस मौके पर यॉटा के कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख मनीष आनंद सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Also Click : Saharanpur : डिजिटल स्व-गणना का आगाज, महापौर ने ऑनलाइन जानकारी भरकर किया शुभारंभ
What's Your Reaction?


